Skip to Content

Home / समाचारPage 791

Haridwar Kumbh 2021 अखाड़ों की धर्मध्वजा की लकड़ी के लिए वृक्ष चिह्नित, कुंभ की तैयारियां जोरों पर

हरिद्वार कुंभ में शामिल होने वाले अखाड़ों की धर्म ध्वजा के लिए छिद्दरवाला के जंगलों में पेड़ों की पहचान कर ली गई है। इन पेड़ों की लकड़ी से ही धर्मध्वजा लगाने वाले डंडे बनाए जाएंगे। दीपक रावत, मेलाधिकारी आज हरिद्वार कुम्भ में अखाड़ों को उनकी धर्म ध्वजा के लिये लकड़ी उपलब्ध कराने की परम्परा के तहत छिद्दरवाला के जंगल में वृक्ष के चिह्नित करने की प्रक्रिया में शामिल हुये। रावत…

हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर में हाई अलर्ट, दिल्ली धमाके के बाद पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

दिल्ली में इजरायल दूतावास के बाहर हुए बम धमाके के बाद उत्तराखंड में भी सतर्कता बरती जा रही है। हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल जिले की पुलिस हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार देर शाम से ही इन जिलों में पुलिस की सतर्कता काफी बढ़ गई है। दरअसल दिल्ली में इजरायल दूतावास के बाहर धमाका होने के बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से इन तीनों जिलों में पुलिस अधिकारियों को सतर्कता…

सिख काॅर्डिनेशन कमेटी उत्तराखण्ड के 2021 के कलेण्डर का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन, गुरूद्वारों एवं ऐतिहासिकता को लेकर अच्छा चित्रण

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाॅल में उत्तराखण्ड सिख काॅर्डिनेशन कमेटी उत्तराखण्ड के 2021 के कलेण्डर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सिख काॅर्डिनेशन कमेटी द्वारा कलेण्डर के माध्यम से उत्तराखण्ड के गुरूद्वारों एवं ऐतिहासिकता को लेकर अच्छा चित्रण किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख समुदाय की समाज में हमेशा सक्रिय भूमिका रहती है। राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों…

केदारनाथ धाम विकास के लिए NTPC देगा 25 करोड़, अभी तक PSU कंपनियां दे चुकी हैं 130 करोड़ रुपये

सचिव पर्यटन, उत्तराखंड शासन, दिलीप जावलकर द्वारा केदारनाथ धाम के पुनर्विकास कार्यों को गति प्रदान करने की श्रृंखला में नई दिल्ली में नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सीएसआर, एमएसडी भट्टामिश्रा के साथ एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। समझौते के अनुसार एनटीपीसी द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में ₹25 करोड़ की धनराशि केदारनाथ धाम में विभिन्न पुनर्निर्माण कार्यों एवं यात्री सुविधाओं के विकास हेतु प्रदान की जाएगी। ज्ञातव्य है…

Uttarakhand चमोली में पत्नी ने एक ही वार में पति को उतारा मौत के घाट, देर रात को हुआ था झगड़ा

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक पत्नी ने सिलबट्टे से पति के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पत्नी को हिरासत में ले लिया है। यह घटना जोशीमठ के रविग्राम की है, यहां रामू और…

Haridwar Kumbh 2021 इस्तेमाल किए गए कुकिंग तेल से बनेगा हरित ईंधन या बायो डीजल, पर्यावरण संरक्षण में मिलेगी मदद

कुंभ मेला में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कुकिंग तेल से हरित ईंधन बायो डीजल का उत्पादन किया जाएगा। इस सम्बंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के लिये नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने निर्देश दिया है। सुरक्षित सेहत का ध्यान रखते हुए भारत सरकार की पहल पर खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी में उत्तराखंड में भी अब हरित ईंधन की शुरूआत हरिद्वार से हो चुकी है। इससे जहां लोगों…

Dehradun दून इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर सेवा का शुभारम्भ, दून सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भी हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईटीडीए, आईटी पार्क देहरादून में स्मार्ट सिटी देहरादून द्वारा आयोजित ‘‘सदैव दून’’ दून इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर सेवा का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने दून सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर निदेशक आईटीडीए अमित सिन्हा एवं सीनियर डायरेक्टर एच.सी.ई रामचन्द्रन के बीच इंक्यूबेशन सेंटर में इन्टरनेट ऑफ थिंक्स (आई. ओ. टी ) के एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत…

Uttarakhand : 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का समय तय, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का समय तय कर लिया गया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की अहम बैठक में परिषदीय परीक्षा वर्ष 2021 को लेकर चर्चा की गई। साथ ही परीक्षा केंद्रों के लिए भी विचार विमर्श किया गया। जानकारी देते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि कोविड की वजह से परीक्षा कार्यक्रम में कुछ विलंब हुआ है। समय पर बोर्ड परीक्षा कराकर…

Uttarakhand आतंकी हमले में शहीद हवलदार रणवीर सिंह रावत का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

मणिपुर में आतंकवादी हमले में शहीद असम राइफल के हवलदार रणवीर सिंह रावत का हल्द्वानी में अंतिम संस्कार कर दिया गया है, पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह हल्द्वानी स्थित चांदनी चौक बल्यूटिया उनके आवास पर पहुंचा। शहीद के पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही परिवार और मोहल्ले में कोहराम मच गया।अंतिम दर्शनो के बाद शहीद के शव को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट के लिए ले जाया गया। हल्द्वानी के चित्रशिला घाट…

दिल्ली में इस्राइल दूतावास के बाहर बम ब्लास्ट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

दिल्ली में इजरायल दूतावास के बाहर एक बम ब्लास्ट हुआ, शुक्रवार शाम को हुए इस ब्लास्ट से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में तीन कारों के शीशे टूटना बताया जा रहा है। इजरायल दूतावास के बाहर ब्लास्ट होने के कारण और इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार शाम 5:00 बजे के…

Loading...
Follow us on Social Media