समाचार
Uttarakhand लॉकडाउन में जब कोतवाल ने एक दुकान का उठाया शटर, अंदर का नजारा देखकर हर कोई हो गया हैरान
समूचे उत्तराखंड में कोरोनावायरस की लहर का असर दिखाई दे रहा है, मैदान से लेकर पहाड़ तक हर जिले में हर रोज 100 से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं, कई कोरोनावायरस मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं तो कई होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। उत्तराखंड के मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर और पौड़ी जिले के मैदानी हिस्सों में कोरोना संक्रमण का असर ज्यादा दिखाई दे…
Uttarakhand अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से 5 मरीजों की मौत, मजेस्टेरियल जांच के आदेश
रुड़की में एक प्राइवेट अस्पताल की लापरवाही कोरोना संक्रमितों पर भारी पड़ी है। जानकारी के अनुसार बीते सोमवार रात करीब 01:30 बजे अस्पताल में अचानक ऑक्सीजन खत्म होने से 5 मरीजों की मौत हो गई जबकि अस्पताल प्रबंधन ने प्रशासन को रात करीब 10:00 बजे ही ऑक्सीजन की कमी होने की सूचना दे दी थी, परंतु प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। प्रशासन के अनुसार अस्पताल ने केवल मैसेज…
Uttarakhand मैदान से पहाड़ तक कोरोना कोहराम, 7028 नये केस, 85 मौत, अपने जिले का हाल देखें
उत्तराखंड में आज 4 मई 2021 को कोरोनावायरस से नये संक्रमित मरीजों की संख्या 7028 रही, वहीं 85 मरीजों की मौत भी हो गई। राज्य में 56,627 लोग इस वक्त कोरोना से संक्रमित हैं। जिलावार देखें तो देहरादून में आज 2789 नए मामले सामने आए, इसके अलावा हरिद्वार में 657, नैनीताल में 819, पौड़ी गढ़वाल में 513, पिथौरागढ़ में 231, रुद्रप्रयाग में 135, टिहरी गढ़वाल में 200, उधम सिंह नगर…
प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री तीरथ से फोन पर उत्तराखंड में कोरोना स्थिति की जानकारी ली, दिया पूरी मदद का भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को फोन कर मुख्यमंत्री से उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की स्थिति की जानकारी ली, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि ” आज परम आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने फोन कर उत्तराखंड के पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों में कोविड की स्थिति तथा उससे बचाव की लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री जी ने…
Uttarakhand हरिद्वार में 140 बेड का कोविड अस्पताल शुरू, हल्द्वानी में स्थापित हो रहा ऑक्सीजन टैंक
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर उत्तराखंड सरकार एवं पतंजलि योगपीठ के संयुक्त प्रयासों से संचालित हो रहे 140 बेड क्षमता के कोविड अस्पताल का विधिवत शुभारंभ किया। इस अस्पताल में 140 ऑक्सीजन बेड,10 इमरजेंसी बेड, 4 वेंटीलेटर की व्यवस्था है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कोविड पोर्टल और प्री-पेड एंबुलेंस सर्विस को भी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। पतंजलि योगपीठ के सहयोग से संचालित होने वाले…
Uttarakhand शुक्रवार तक की मौसम चेतावनी, कई जिलों में भारी बारिश और अतिवृष्टि की संभावना, पढ़िए किस जिले के लिए क्या अनुमान
मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड में अगले 3 दिनों में मौसम में बड़े परिवर्तन की चेतावनी दी गई है। इस समय उत्तराखंड के कई पहाड़ी जिलों में बारिश, बिजली गिरने और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को देहरादून, हरिद्वार, टेहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जिलों में गरज के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की…
मुख्यमंत्री ने किया त्रिस्तरीय पंचायतों को 90 करोड़ 24 लाख की पहली किश्त का डिजिटल हस्तांतरण, 20 फ़ीसदी कोविड संक्रमण से बचाव हेतु प्रचार-प्रसार में खर्च कर सकेंगी पंचायतें
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा कैंप कार्यालय में पीएफएमएस के माध्यम से त्रिस्तरीय पंचायतों को राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत वर्ष (2021-22) प्रथम त्रैमासिक किस्त (अप्रैल-मई-जून) का डिजिटल हस्तांतरण किया गया ।इसके तहत प्रदेश के ग्राम पंचायतों हेतु 27 करोड़ 20 लाख प्रदेश के क्षेत्र पंचायतों हेतु 20 करोड़ 40 लाख जबकि जिला पंचायतों हेतु 42 करोड़ 64 लाख 84 हजार रुपए की धनराशि हस्तांतरित की गई। राज्य वित्त आयोग…
Uttarakhand चमोली में बादल फटा, बाजार में तबाही, मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम, तस्वीरें देखें
चमोली के घाट ब्लॉक में बादल फटने से अफरा-तफरी मच गई। साथ ही बादल फटने से भारी तबाही हुई है। यहां बादल फटने से भारी मात्रा में मलबा आया जिससे सड़कें मलबे में तब्दील हो गई। वहीं घाट के बैंड बाजार के साथ ही आस-पास मौजूद आवासीय मकानों में ही मलवा घुस गया है।घटना में देर शाम तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं सूचना मिलने के…
Uttarakhand कोरोना काल की शादी में दूल्हे के पिता को दुस्साहस महंगा पड़ा, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए कई जिलों में कर्फ्यू के साथ-साथ पूरे राज्य में कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। आजकल शादियों का सीजन है और शादियों में भी सरकार की ओर से कुछ नियम लागू किए गए हैं। एक शादी में नियमों को तोड़ने पर दूल्हे के पिता के ऊपर पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला उत्तराखंड के नई टिहरी के…
देश में चिकित्सकों की कमी पूरी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिए कई फैसले, विस्तार से पढ़िए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए पर्याप्त मानव संसाधनों की बढ़ती आवश्यकता की समीक्षा की। कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिससे कोविड ड्यूटी में चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता काफी हद तक बढ़ जाएगी। नीट-पीजी परीक्षा को कम से कम 4 माह टालने का निर्णय लिया गया और यह परीक्षा 31 अगस्त 2021 से पहले आयोजित नहीं की जाएगी। इसके अलावा, परीक्षा की घोषणा…
