समाचार
Uttarakhand जमीन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 3 लोगों की गोली लगने से मौत, कई लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात
उत्तराखंड में एक गांव में जमीन और पानी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, इस संघर्ष में 3 लोगों की गोली लगने से मौत हो गई है जबकि 10 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। घटना हरिद्वार के लक्सर के खेड़ीखुर्द गाँव की है यहां मामूली…
Uttarakhand मुख्य सचिव के अधिकारियों को आदेश, दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से चेक किया जाए
मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने गुरुवार को सचिवालय में कोविड-19 के सम्बन्ध में प्रदेश स्तर के नोडल अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दवाओं एवं ऑक्सीमीटर आदि की कालाबाजारी रोकने हेतु सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कोविड के प्रसार को रोकने हेतु एनफोर्समेंट पर भी फोकस किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि अन्य राज्यों…
उत्तराखंड : बागेश्वर में 7 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा, चंपावत और बागेश्वर के कई इलाकों में कर्फ्यू
चम्पावत जिलाधिकारी विनीत तोमर ने जिले के सभी नगरीय क्षेत्र के साथ- साथ बाराकोट , खेतीखान , पाटी और देवीधुरा कस्बों में कर्फ्यू लगा दिया है। इन जगहों पर 6 मई सुबह 5 बजे से 10 मई तक शाम 7 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। टनकपुर और बनबसा में कोरोना कर्फ्यू 10 मई तक के लिए बढ़ाया गया है। बागेश्वर जनपद में भी शहरी इलाकों में कर्फ्यू है, यहां कोरोना संक्रमण…
पिथौरागढ़ से आ रही कार बनबसा में दुर्घटनाग्रस्त, चंपावत के सूखीढांग में भी सड़क हादसा
चम्पावत जिले के बनबसा केंट एरिया में पिथौरागड़ से आ रही आल्टो कार एक्सीडेंट में दो युवती समेत एक युवक हुआ घायल। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 वाहन की मदद से घायलों को टनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु कराया भर्ती मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज़ गति से पिथौरागड़ जिले से आ रही आल्टो कर अनियंत्रित होकर पेंड से टकरा गई जिससे कार में बैठे दो…
Uttarakhand बढ़े कोरोना केस, 13 जिलों में 7,783 नये मामले, देखिए आपके जिले में कितने
Uttarakhand में आज 5 मई 2021 को 7783 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। पिछले 24 घंटों में 127 मरीजों की मौत हो गई है, आज विभिन्न अस्पतालों से 4757 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 59,526 हो गई है। आगे देखिए जिलावार नये आए संक्रमित….. आज जनपदों में मिले संक्रमित ● देहरादून में 2771 ● हरिद्वार में 599 ● ऊधमसिंहनगर…
Uttarakhand मुख्यमंत्री ने की देश के जाने-माने उद्योगपतियों से अपील, राज्य में कोरोना संक्रमण उपायों में करें मदद
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य में कोविड के खिलाफ लड़ाई में उद्योगों से सहयोग लेने के लिये देश के जाने माने उद्योगपतियो से वार्ता की है। उन्होंने अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी और आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार आदित्य बिड़ला से बात कर देवभूमि उत्तराखंड की विषम भोगोलिक परिस्तिथि से अवगत कराया साथ ही कोविड 19 संक्रमण के तेज़ी से बड़ते प्रभाव से भी अवगत कराया , मुख्यमंत्री…
Uttarakhand चमोली में भी कोरोना कर्फ्यू का फैसला, घाट, देवाल व नारायणबगड़ के बाजार भी बंद रहेंगे
चमोली जिला अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने चमोली जिले में 9 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में जनपद चमोली के अंतर्गत कोविड-19 संक्रमण के प्रसार में हो रही निरंतर वृद्धि को देखते हुए संक्रमण को रोकने व आम जनमानस की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय किए जाने जरूरी हैं ताकि संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके। ऐसे…
नैनीताल जिले के हल्द्वानी सहित कई दूसरे इलाकों में 10 मई तक कर्फ्यू बढ़ा, किसे रहेगी छूट पढ़ें
हल्द्वानी 05 मई 2021 – कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले भर में लगाये गये कोरोना कर्फ्यू को आगामी 10 मई (सोमवार) तक विस्तारित कर दिया हैै। इस अवधि में कर्फ्यू प्रातः 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। जानकारी देते हुए वित्त राजस्व अधिकारी सुरेन्द्र सिंह जंगपांगी ने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरान्त कर्फ्यू अवधि 10 मई तक विस्तारित कर दी गई है।…
देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में 10 मई तक पूर्ण कर्फ्यू, पौड़ी और टिहरी के प्रभावित इलाके भी बंद रहेंगे
देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर के सभी इलाकों में संबंधित जिला अधिकारियों के द्वारा पूर्ण कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि अभी तक इन जिलों में कुछ इलाकों में ही कोरोना का कर्फ्यू लगाया गया था लेकिन अब पूरे जिले में कोरोना कर्फ्यू लगाया जाएगा। उनके अनुसार जिलाधिकारी अपने हिसाब से स्थिति को देखते हुए फैसला लेंगे कि उन्हें जिले में किस…
Uttarakhand उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के कई इलाकों में कर्फ्यू 10 मई तक जारी रहेगा, सख्ती बढ़ाने के आदेश जारी
उत्तरकाशी के नगरीय क्षेत्रों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य कस्बों यथा डुंडा, ब्रह्मखाल भटवाड़ी,डामटा तथा मोरी में (आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर) समस्त दुकाने पूर्णतः बंद रहेगी। उक्त अवधि में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें दोपहर 1.00 बजे तक खुली रहेगी। इसके साथ ही 9 मई 2021 (रविवार) को पूर्व की भांति संपूर्ण जनपद में पूर्णतः कोविड कर्फ्यू रहेगा। रुद्रप्रयाग जिले में भी बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी मनुज गोयल…
