Skip to Content

यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, आम श्रद्धालुओं के लिए बंद है इस बार चारधाम यात्रा

यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, आम श्रद्धालुओं के लिए बंद है इस बार चारधाम यात्रा

Closed
by May 14, 2021 News

उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आज शुक्रवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दोपहर 12.15 बजे खोल दिए गए। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार चारधाम यात्रा आम श्रद्धालुओं के लिए बंद है, इसके चलते कपाट खुलने के मौके पर केवल तीर्थ पुरोहित और प्रशासनिक अधिकारी ही मौजूद रहे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जारी बयान में सभी  देश-विदेश के श्रद्धालुओं को यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर बधाई दी है। कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए लोग घरों में पूजा-अर्चना करें। कपाट खुलने के अवसर पर चुनिंदा तीर्थ पुरोहितो, जिला प्रशासन की मौजूदगी में कपाट खुले। इस अवसर पर सचिव सुरेश उनियाल, पवन उनियाल,कृतेश्वर उनियाल, श्री यमुनोत्री मंदिर समिति अध्यक्ष/उपजिलाधिकारी बड़कोट चतरसिंह चौहान आदि मौजूद रहे।  देवस्थानम बोर्ड की ओर से मां यमुना को भेंट समर्पित की गयी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण प्रदेश सरकार द्वारा चारधाम यात्रा पर रोक लगायी गयी है। स्थिति सामान्य होते ही चारधाम यात्रा शुरू हो सकेगी।  कहा कि जल्द स्थितिया सामान्य होंगी। उन्होंने कहा कि चारों धामों के श्रद्धालुओं को वर्चुअल दर्शन हेतु देवस्थानम बोर्ड को कहा गया है। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि चारधाम के श्रद्धालुओं को वर्चुअल दर्शनों हेतु रूपरेखा तय की जा रही है। गढ़वाल आयुक्त एवं उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने कहा कि श्रद्धालुओं को वर्चुअल माध्यम से दर्शन हो इसके लिए वेबसाईट तथा अन्य माध्यमों को अपडेट किया जा रहा है।

इस मौके पर बड़कोट के उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौंहान और मंदिर समिति के पदाधिकारियों के अलावा तीर्थ पुरोहित मौजूद थे। इससे पहले यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से सुबह करीब 9 बजे मां यमुना की डोली यमुनोत्री के लिए रवाना हुई।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media