समाचार
यूक्रेन में फंसे भारतीयों का रेस्क्यू मिशन शुरू, अब तक 188 उत्तराखंड के लोगों के भी फंसे होने की सूचना
26 February 2022. यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार लगातार कोशिश जारी रखे हुए है। मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट रोमानिया पहुंची, जहां से 219 भारतीयों को लेकर भारत के लिए उड़ान भरी। शनिवार रात करीब 9 बजे सभी मुंबई पहुंचे। इनमें अधिकतर स्टूडेंट हैं। इसके अलावा एक अन्य जहाज दिल्ली से हंगरी के लिए निकल चुका है। जो भारतीयों को लेकर हंगरी से दिल्ली…
Uttarakhand राजभवन में फूलदेई पर्व के साथ शुरू होगा वसंतोत्सव, राज्यपाल की अध्यक्षता में हुआ फैसला
26 February 2022. Dehradun. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की अध्यक्षता में हुई बैठक में वसंतोत्सव की तारीख तय कर दी गई है। राजभवन में इस बार आठ और नौ मार्च को रंग बिरंगे फूलों की खुशबू बिखरेगी। उत्तराखंड के लोकपर्व फूलदेई के आयोजन से वसंतोत्सव का शुभारंभ होगा। देहरादून के विभिन्न चौराहों पर फूलों के गुलदस्ते बेचने वाले भी वसंत उत्सव में प्रतिभाग कर सकेंगे। पांच ब्रांड अंबेसडर…
Uttarakhand Covid-19 Update : 24 घंटे में 96 नये मामले, जिलावार विवरण देखें
26 February 2022. Dehradun. उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर किये गए कोविड टीकाकरण का असर दिखने लगा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में कोरोना के मात्र 96 मामले सामने आए हैं वहीं एक भी मरीज की मौत नही हुई है।प्रदेश में आज 86 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी अब 942 रह गई है। जानिए जिलेवार आंकड़े- अल्मोड़ा 08बागेश्वर 00चमोली 08चम्पावत 04देहरादून 29हरिद्वार 16नैनीताल…
यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडी, सीएम ने एनएसए अजीत डोभाल से बात की, नोडल अधिकारियों के फोन नंबर जारी
25 February 2022. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से फोन पर वार्ता की। डोभाल ने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। देश वापिस लौटने के इच्छुक भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को यूक्रेन…
उत्तराखंड की योगिता फंसी है यूक्रेन में, परिजनों का चिंता से बुरा हाल
25 February. 2022. चमोली : उत्तराखण्ड के चमोली जिले की योगिता फर्स्वाण यूक्रेन में फँसी हैं। उनके परिजन उनकी वापसी की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे है। वहीं भारत सरकार के द्वारा यूक्रेन में रहने वाले भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर शाम रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फ़ोन पर बात की है, जिसके बाद से…
Uttarakhand Covid-19 Update : 90 नये मामले, 1 मौत, जिलावार विवरण देखें
25 February 2022. Dehradun. उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर में यानी 1 जनवरी 2022 के बाद कमोबेश पहली बार पिछले 24 घंटों में 100 से कम, 90 नए मामले आए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 1 जनवरी को सबसे कम 118 नए मामले आए थे। अलबत्ता देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में एक संक्रमित की मौत के साथ आज भी लगातार मौतों का सिलसिला जारी रहा है। वहीं 106…
पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात की, यूक्रेन में भारतीयों की सुरक्षा की चिंता की, कुटनीतिक बातचीत पर दिया जोर
24 February 2022. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बात की। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री को यूक्रेन के संबंध में हाल के घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से कहा कि रूस और नाटो समूह के बीच मतभेदों को केवल ईमानदार और ईमानदार बातचीत के माध्यम से ही सुलझाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने हिंसा को तत्काल…
यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के कई स्टूडेंट्स, सीएम धामी बोले सरकार सभी को वापस लाने को प्रतिबद्ध, विदेश मंत्रालय से किया संपर्क
24 Feb. 2022. Dehradun. रूस और यूक्रेन के बीच में सैन्य टकराव बढ़ने के साथ ही वहां उत्तराखण्ड के फंसे कई स्टूडेंट्स के रिश्तेदारों की जान हलक में अटकी पड़ी है। क्योकि यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में उत्तराखंड के कई स्टूडेंट्स एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं । रुद्रपुर, पिथौरागढ़ और देहरादून जैसे शहरों के कई छात्र यूक्रेन में जारी संकट के चलते वहीं फंस गए हैं। वहां से उनको भारत…
Uttarakhand जिलाधिकारियों को निर्देश, यूक्रेन में फंसे अपने जिले के लोगों की जानकारी भेजें, लोगों से भी अपील
24 February 2022. Dehradun. प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने समस्त जनपदों के जिला मजिस्ट्रेट व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अपने-अपने जनपदों के यूक्रेन में फंसे नागरिकों का विवरण ( उनका नाम, उत्तराखंड राज्य एवं यूक्रेन में पता, मोबाइल नम्बर, ई मेल, पासपोर्ट नम्बर इत्यादि प्राप्त कर तत्काल प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं ताकि उनकी सुरक्षा के सम्बंध में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही की जा…
Uttarakhand : कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 के विद्यार्थियों का परीक्षा कार्यक्रम जारी, 9 मार्च से होंगी शुरू
24 February 2022, Dehradun. शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 6 7 और 8 तथा कक्षा नौ और कक्षा 11 के लिए वार्षिक ग्रह परीक्षा 2021-22 का टाइम टेबल जारी किया गया है। 9 मार्च से परीक्षा शुरू होकर 24 मार्च तक चलेगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार कक्षा नौ और कक्षा 11 की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर 1:00 बजे से…
