Skip to Content

Uttarakhand अब केन्द्र सरकार में सेवा देंगे राज्य के दो तेज-तर्रार अधिकारी, पढ़ें पूरी खबर

Uttarakhand अब केन्द्र सरकार में सेवा देंगे राज्य के दो तेज-तर्रार अधिकारी, पढ़ें पूरी खबर

Closed
by March 25, 2022 News

25 March 2022. Dehradun. उत्तराखंड सरकार के दो तेजतर्रार अधिकारी अब केंद्र सरकार में सेवा देंगे। पिछले दिनों इन दोनों अधिकारियों का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आदेश जारी हो गया था, जिसके बाद अब राज्य सरकार की ओर से दोनों अधिकारियों को केंद्र में सरकार में अपनी सेवाओं में जाने के लिए रिलीव कर दिया गया है।

पहले अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा के संजय गुंज्याल हैं, जो अभी तक उत्तराखंड में एडीजी पुलिस के पद पर तैनात थे। संजय गुंज्याल को उत्तराखंड पुलिस का काफी तेज तर्रार अधिकारी माना जाता है। एसडीआरएफ से लेकर स्पेशल टास्क फोर्स तक में संजय गुंज्याल ने काफी अच्छा काम किया है। संजय गुंज्याल अब बीएसएफ में प्रतिनियुक्ति के तौर पर जा रहे हैं।

वहीं दूसरे अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अमित सिंह नेगी हैं जो वर्तमान तक उत्तराखंड में वित्त सचिव के साथ-साथ अन्य विभागों के महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे। अमित सिंह नेगी अब केंद्रीय वित्त मंत्रालय में अपनी सेवाएं देंगे। दोनों ही अधिकारियों को उत्तराखंड शासन की ओर से रिलीव कर दिया गया है, हालांकि इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पर तैनाती का आदेश काफी पहले जारी हो गया था।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media