Skip to Content

नशे से बरबाद हनी सिंह को हरिद्वार में मिला ज्ञान, नया गाना बनाया देखें VIDEO

नशे से बरबाद हनी सिंह को हरिद्वार में मिला ज्ञान, नया गाना बनाया देखें VIDEO

Be First!
by January 1, 2018 cinema/Lifestyle

एक समय में अपने गानों से युवाओं के दिलों में अपनी मजबूत पकड़ बनाने वाले यो यो हनी सिंह दो साल तक गायब रहने के बाद अब जनता के सामने आए हैं। हनी सिंह सबसे पहले दिखे धर्मनगरी हरिद्वार में। हरिद्वार और रिषिकेश की यात्रा के बाद हनी सिंह ने खुद अपने फोटो सोशल मीडिया पर डाले।

इसके बाद हनी सिंह दिखे दिल्ली में अपने दोस्त की पार्टी में, हरिद्वार में हनी सिंह 15 दिसंबर से लेकर 18 दिसंबर तक रहे। इसके बाद हनी सिंह ने सोशल मीडिया के जरिये बताया कि वो एक नया एलबम भी तैयार कर रहे हैं, जिसमें वो हिंदी भाषा में भांगड़ा को मिलाकर गाने तैयार कर रहे हैं। उनकी एलबम का नाम सोनू के टीटू की स्वीटी है।

दरअसल हनी सिंह को बायपोलर डिसऑर्डर की बीमारी है, जो उनके ड्रग्स और शराब की अधिकता के कारण और बढ़ गयी थी और पिछला दो साल उनका इलाज में ही गुजरा है। अब देखना ये है कि हरिद्वार की यात्रा से हनी सिंह की जिंदगी में कितना बदलाव आता है, इंडस्ट्री में एक समय पर जो हनी सिंह की धाक थी वो खत्म हो चुकी है और उनकी जगह भी बादशाह और फाजिलपुरिया जैसे लोग भर चुके हैं। हनी सिंह के नये एलबम का गाना आप यहां देख सकते हैं…
[fvplayer src=”https://www.youtube.com/watch?v=xWi8nDUjHGA”]

Previous
Next

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Loading...
Follow us on Social Media