समाचार
उत्तराखंड के सिख समाज में भी खुशी की लहर, वर्षों पुरानी मांग आज हुई पूरी
उत्तराखंड में अच्छी खासी तादात में सिख समुदाय के लोग रहते हैं और आज इन लोगों में खुशी की लहर है। आइए आपको बताते हैं कि ऐसा क्या हुआ है कि इन लोगों में खुशी की लहर है…. दरअसल सिख समुदाय की सालों पुरानी इच्छा आज पूरी हो गई। 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक करतारपुर कॉरिडोर देश को समर्पित कर दिया है। अब सिख…
दशकों तक चली न्याय प्रकिया का अब समापन हो गया, अयोध्या फैसले पर पीएम मोदी
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया ये तो मानती है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है, लेकिन आज दुनिया ने ये भी जान लिया है कि भारत का लोकतंत्र कितना जीवंत और मजबूत है। और क्या कहा प्रधानमंत्री ने आगे पढ़िये…. पीएम ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने एक…
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं, पढ़िए क्या कहा
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने शनिवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कई घोषणाएं की। परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि….. …वृद्धावस्था, विकलांगता, विधवा पेंशन में 200 रुपए की वृद्धि की जाएगी। …उपनल/PRD कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर ₹500 प्रतिदिन किया जाएगा *राज्य में माधोसिंह भंडारी राज्य कृषि विकास परियोजना लागू होगी। *राज्य के सभी जिलों में आधुनिक तरीके से भू-बंदोबस्त किया जाएगा। पौड़ी…
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में देहरादून पहुंचे रक्षामंत्री, राज्य को बताया विद्याधाम
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून में आयोजित हुए मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। तस्वीरें देखिए… केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह का शुभारंभ हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 19 वर्ष में उत्तराखंड ने तीव्र प्रगति की है। प्रति व्यक्ति आय और विकास दर…
Breaking News अयोध्या मामले पर SC ने फैसला दिया, पढ़िए क्या कहा..
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला सामने आ गया है, फैसले के अनुसार… 1…विवादित जमीन पर रामलला का दावा बरकरार, सरकार को ट्रस्ट बनाकर मंदिर निर्माण के आदेश2…मुस्लिम पक्ष को कहीं दूसरी जगह मस्जिद निर्माण के लिए 5 एकड़ जमीन कहीं और देने का आदेश3… निर्मोही अखाड़े का दावा खारिज इस फैसले के बाद अब अयोध्या में हिंदुओं की आस्था के प्रतीक राममंदिर के निर्माण का रास्ता प्रशस्त…
Uttarakhand Foundation Day राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, 19 साल का हुआ राज्य
आप सभी को उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, समसामयिक और सांस्कृतिक विषयों की वेबसाइट www.mirroruttarakhand.com की ओर से राज्य स्थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं ।
अब उत्तराखंड के भगत दा के विवेक की परीक्षा, महाराष्ट्र में नहीं बन पा रही है सरकार, पढ़ें क्या कर सकते हैं
महाराष्ट्र में सरकार नहीं बन पा रही है, बीजेपी और शिवसेना के बीच सरकार गठन को लेकर अभी तक जितनी भी बातचीत हुई है वह पूरी तरह असफल हो गई है। शिवसेना ढाई साल अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है तो वहीं बीजेपी का कहना है कि उसके विधायक शिवसेना से काफी ज्यादा है इसलिए मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई समझौता नहीं हो सकता । बीजेपी शक्तिशाली मंत्री पदों को लेकर…
उत्तराखंड : MLA पर जानलेवा हमला, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश
उत्तराखंड के एक विधायक पर जानलेवा हमला हुआ है, सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे विधायक पर पेट्रोल डालने की कोशिश की गई, सुरक्षाकर्मियों के सजग रहने के कारण हमलावर को पकड़ लिया गया और विधायक की जान बच गई । मिल रही जानकारी के अनुसार केदारनाथ विधानसभा के बाड़व में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक मनोज रावत शिरकत करने गए थे, इसी दौरान एक ग्रामीण ने उनके ऊपर पेट्रोल…
उत्तराखंड में बनेगी फिल्म सिटी, अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टीवल की भी कोशिश होगी : त्रिवेन्द्र रावत
सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में फिल्म की शूटिंग करने वाले बाहरी निर्माता-निर्देशकों को सरकार हरसंभव शूटिंग के लिए बेहतर माहौल देने का प्रयास कर रही है। यही वजह है कि राज्य में पिछले कुछ समय में दो सौ से अधिक फिल्मों की शूटिंग की गई है। यह सिलसिला अभी और भी अधिक तेज होने वाला है। जिसमें कई बड़े फिल्मकार प्रदेश में शूटिंग के लिए…
उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू, ऊंचाई वाले इलाकों सहित चारों धाम में बर्फबारी
उत्तराखंड में गुरुवार देर रात तक ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है, औली सहित केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धामों में बर्फबारी देखी गई, बदरीनाथ धाम में सात इंच और हेमकुंड साहिब में करीब एक फीट ताजी बर्फ जम गई है। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ, तुंगनाथ, नंदा घुंघटी, माणा व नीती घाटियों में भी जमकर बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।…
