Skip to Content

उत्तराखंड : एक ही कक्षा की दो लड़कियां गायब, एक का लेटर मिलने से रहस्य गहराया

उत्तराखंड : एक ही कक्षा की दो लड़कियां गायब, एक का लेटर मिलने से रहस्य गहराया

Closed
by October 15, 2019 News

उत्तराखंड में स्कूल गई दो छात्राएं अचानक से गायब हो गई, दोनों घर से स्कूल गई थी और दिन में स्कूल से निकल गई। उसके बाद दोनों का कुछ भी पता नहीं चल रहा है पुलिस ने अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं और दोनों की खोजबीन में लगी हुई है ।

यह घटना देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के सहस्रधारा रोड स्थित स्कूल की है, दोनों लड़कियां शनिवार दोपहर में गायब हुई थी और दोनों को स्कूल से एक साथ बाहर जाते हुए देखा गया। दोनों छात्राओं की उम्र चौदह साल के करीब है। दोनों एक ही क्लास में पढ़ती हैं और क्लास में भी एक साथ ही बैठती हैं। एक लड़की ने अपने घर पर माता-पिता को संबोधित एक पत्र भी छोड़ा है। पत्र में उसने लड़के की तरह लिखा है कि ‘वह उनका अच्छा बेटा नहीं बना। घर छोड़ कर जा रहा हूं, कुछ बनकर लौटूंगा।’ 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियां अपने बैग में स्कूल ड्रेस के अलावा कुछ अन्य कपड़े भी साथ ले गई हैं, परिजनों ने पुलिस में तहरीर लिखवाई है जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है।

( उत्तराखंड के नंबर वन, न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने के लिए नीचे लाइक बटन पर क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media