समाचार
भारत-चीन बातचीत में मिली सफलता, पूर्वी लद्दाख के गोगरा से दोनों देशों के सैनिक पीछे हटे
भारत-चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख में कुछ स्थानों को लेकर दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के बीच भारतीय सेना का महत्वपूर्ण बयान सामने आया है। बयान में कहा गया है कि पूर्वी लद्दाख के गोगरा इलाके से भारत और चीन के सैनिक पीछे हट गए हैं। दरअसल दोनों देशों के बीच 12वें दौर की बातचीत के बाद ये कदम उठाए गए हैं, गोगरा से अस्थायी निर्माण भी हटा…
Uttarakhand सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार
नैनीताल में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें पति पत्नी की मौत हो गयी। जिला मुख्यालय से महज 10 किमी दूर बलदियाखान के पास नैनीताल आ रही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी,ये घटना करीब तीन से चार बजे की बताई जा रही है।सूचना मिलते ही तल्लीताल पुलिस एसडीआरएफ के जवानों से साथ घटनास्थल पर पहुंची। कार संख्या यूके 06 बीए4993 करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरी थी।कार में…
Uttarakhand रुद्रपुर मॉल में 6 लड़कियां 4 लड़के आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार, दिल्ली की हैं सभी लड़कियां
रूद्रपुर। यहां के मेट्रोपोलिस मॉल में स्थित सेवन स्काई स्पा सेंटर में पुलिस प्रशासन की छापेमारी में पुलिस ने छह युवतियों को रेस्क्यू किया है जबकि चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। स्पा को सीज कर दिया गया है। बरामद सभी लड़कियां दिल्ली की हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी तहसीलदार, एसपी सिटी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी और थाना प्रभारी की संयुक्त टीम ने स्पा में छापेमारी की।…
Uttarakhand स्वरोजगार के लिए 1 से 15 सितम्बर तक जनपदों में लगेंगे कैम्प, मुख्यमंत्री ने स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वरोजगार से ही आत्मनिर्भर भारत का उद्देश्य पूरा हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने सचिवालय में प्रदेश के विभिन्न विभागों में संचालित स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा करते हुए तय लक्ष्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को बैंकों से लोन लेने में कोई समस्या न हो, इसके लिए सभी बैंकर्स के साथ समन्वय सुनिश्चित किया जाए। लोगों…
Tokyo Olympics पुरुष हॉकी में कांस्य, कुश्ती में रवि दहिया को रजत पदक, देश में खुशी का माहौल
भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक के लिए खेले गए एक रोमांचक मैच में जर्मनी पर 5-4 से जीत के साथ हासिल हुआ यह 41 वर्षों में टीम का पहला ओलंपिक पदक है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पूरे देश से लोगों ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इस जीत और उपलब्धि के लिए बधाई…
Uttarakhand भाजपा कोरोना से लड़ने को तैयार करेगी 25 हजार स्वयंसेवक, कोरोना की तीसरी लहर के खिलाफ राज्य स्तरीय प्रशिक्षण
देहरादून 5 अगस्त, भाजपा के प्रदेश महामन्त्री शुरेश भट्ट ने कहा कि कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत शुक्रवार 6 अगस्त को देहरादून में प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत सहित दुनियाँ वैश्विक महामारी कोरोना से ग्रस्त है। भारत अपने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व…
Uttarakhand मुंबई से आए पर्यटक नदी में डूबे, घंटों से तलाश जारी
ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। बारिश का कहर जारी नदियां उफान पर है ऐसे में प्रशासन लगातार नदियों से दूरी बनाने को कह रहा है। लेकिन राज्य में आ रहे पर्यटकों को इसका अंदाजा नहीं लग पा रहे है। यहां बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। गंगा में नहाते समय दो युवतियों सहित तीन पर्यटक डूब गए है। पर्यटकों की तालाश जारी है।…
Uttarakhand देहरादून में तेज रफ्तार वाहन ने 4 लोगों को कुचला, 3 की मौत
देहरादून में सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून-पावटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने राहगीरों को कुचल दिया। हादसे में 2 महिला समेत तीन लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि एक घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को 112 से सूचना मिली की ग्राम ढाकी में एक सफेद रंग की गाड़ी एक्सीडेंट करके भाग गई है। चेकिंग के लिए…
देश का पहला भूकम्प एलर्ट एप उत्तराखंड में शुरू, आपदा प्रबंधन विभाग और IIT रूड़की ने विकसित किया
उत्तराखंड में देश की पहली भूकंप चेतावनी प्रणाली विकसित की गई है, आईआईटी रुड़की की मदद से उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने इसे एक ऐप के रूप में इसे विकसित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मोबाइल एप्लीकेशन ‘‘ उत्तराखण्ड भूकंप अलर्ट’’ एप का शुभारम्भ किया। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की के सौजन्य से बनाये गये इस एप के…
Tokyo Olympics भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने कांस्य पदक जीता, पीएम मोदी ने दी बधाई
मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने आज सेमीफाइनल में तुर्की की विश्व चैंपियन बुसेनाज सुरमेनेली से हारने के बाद 69 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। यह टोक्यो ओलंपिक में देश का तीसरा पदक है। इससे पहले पी वी सिंधु ने बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता था जबकि मीरा बाई चानू ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीता था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने…
