Skip to Content

Uttarakhand शादी के बाद दुल्हन को देखते ही दूल्हा बेहोश, पहुंचा अदालत की शरण में

Uttarakhand शादी के बाद दुल्हन को देखते ही दूल्हा बेहोश, पहुंचा अदालत की शरण में

Closed
by September 21, 2021 News

उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक शादी के बाद जब दूल्हा, दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचा तो वह चौंक गया, यहां तक की दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म के बाद दूल्हे को बेहोशी के दौरे भी पड़ने लगे। मामला अब अदालत में पहुंच चुका है और अदालत के निर्देश के बाद पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।

दरअसल यह मामला उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर का है। यहां एक व्यक्ति लड़की देखने गया और उसे लड़की पसंद आ गई। उसके बाद वह दूल्हा बनकर बारात लेकर दुल्हन के घर गया और शादी के बाद दुल्हन को अपने घर ले आया। शादी के दूसरे दिन जब मुंह दिखाई की रस्म हुई तो दूल्हे के साथ-साथ पूरा परिवार हक्का-बक्का रह गया। दरअसल दुल्हन के परिवार वालों ने दुल्हन को बदल दिया था। शादी से पहले दूल्हे को छोटी बहन दिखाई गई थी और दूल्हे की शादी होने के बाद दूल्हे के घर पर तलाकशुदा बड़ी बहन दुल्हन बनकर पहुंच गई। बड़ी बहन दूल्हे से 25 साल बड़ी भी है। इसके बाद दूल्हे और उसके परिवार वालों ने पुलिस के साथ-साथ दुल्हन के घरवालों से भी शिकायत की लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। यहां तक कि दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे को अपने घर में बंधक बनाकर भी रख लिया, इसके बाद दूल्हे के पिता ने अदालत का रुख किया।

जानकारी के अनुसार निकटवर्ती बरहनी निवासी शेर मोहम्मद पुत्र गुच्छन ने बताया कि उसने अपने बेटे इकबाल की शादी दोराहा बाजपुर में रहने वाले तालिब की बेटी सबीना के साथ तय की थी। शादी में कोई दान-दहेज नहीं लिया। फिर भी निकाह में तालिब व उसके परिवार वालों ने धोखे से सबीना की जगह अपनी तलाकशुदा बेटी मिशरा उर्फ शौकीन उर्फ नन्हीं के साथ इकबाल का निकाह करा दिया। इसके बाद इस मामले में कई पंचायत हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला तो शेर मोहम्मद ने अदालत का रुख किया। अदालत के निर्देश के बाद अब एक महिला सहित छह लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media