समाचार
उत्तराखंड पुलिस भर्ती : फिजिकल परीक्षा संपन्न, पहाड़ी जनपदों का प्रदर्शन अच्छा, पढ़िए जिलावार रिजल्ट
7 July. 2022. Dehradun. उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी संवर्ग (पुलिस/पीएसी/फायर) के रिक्त 1521 पदों पर भर्ती हेतु प्रथम चरण में शारीरिक नाप जोख एवं दक्षता परीक्षा संपन्न। उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि कुल 2,58,448 अभ्यार्थीयो को परीक्षा हेतु बुलाया गया था। इसमें से 1,80,005 अभ्यार्थीयों ने शारारिक दक्षता परीक्षा में प्रतिभाग किया। जिसमें से 1,30,445 अभ्यार्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफलता हासिल कर अगले चरण हेतु…
Uttarakhand : स्टार्टअप्स के लिए सीएम धामी की कई घोषणाएं, “स्टार्ट-अप ग्राण्ड चैलेंज” कार्यक्रम को किया संबोधित
6 July. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित “स्टार्ट-अप ग्राण्ड चैलेंज” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान 10 प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में घोषणा की कि स्टार्ट अप उत्तराखंड के तहत “आइडिया ग्रेट चैलेंज” के रूप में दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को 50 हज़ार रुपए से बढ़ाकर 2 लाख तथा…
उत्तरकाशी में केदारकांठा में अतिवृष्टि से जनजीवन प्रभावित, टिहरी और केदारनाथ इलाके में भी बारिश का असर
6 July. 2022. Uttarakashi. पहाड़ी प्रदेश उत्तराखण्ड में मानसून के सक्रिय होते ही बादल फटने और अतिवृष्टि की घटनाएं सामने आने लगी है। उत्तरकाशी, टिहरी और केदारनाथ में बारिश से लोगों के जनजीवन पर प्रभाव पड़ा, बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री हाईवे सहित उत्तराखण्ड के कई मार्ग मलबा आने से बंद हो गए। उत्तरकाशी में कई घरों में मलबा घुस गया तो टिहरी गढ़वाल में कई वाहन मलबे में दब गए…
मॉक ड्रिल : रुद्रप्रयाग में भूकंप, 20 लोग घायल, 4 घर ध्वस्त, 10 मवेशी घायल, पढ़िए इस जानकारी पर कैसे एक्टिव हुए राहत दल
Rudraprayag. 6 July. 2022. जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को दोपहर 03ः40 मिनट पर सूचना प्राप्त हुई कि जनपद रुद्रप्रयाग के बर्सू गांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 आंकी गई। जिसके राहत एवं बचाव कार्य के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्टेजिंग एरिया कमांडर अपर्णा ढौंडियाल के नेतृत्व में गुलाबराय में स्टेजिंग एरिया तैयार किया गया तथा घटना स्थल के…
उत्तराखंड में आतिथ्य क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर सीएम ने निवेशकों से की चर्चा, कहा निवेशकों को सुरक्षित निवेश की गारंटी देता है राज्य
5 July. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित होटल में उत्तराखण्ड में पर्यटन क्षेत्र के विकास और निवेशकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से उत्तराखण्ड में आतिथ्य क्षेत्र में निवेश की संभावना विषय पर चर्चा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथ प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के…
Uttarakhand : प्रदेश में व्यावसायिक बकरी पालन हेतु बकरी घाटियां विकसित होंगी, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिये निर्देश
5 July. 2022. Dehradun. कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मंगलवार को सचिवालय में मत्स्य, डेयरी विकास एवं पशुपालन विभाग की समीक्षा की। इस बैठक में सभी जनपदों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रदेश में व्यावसायिक बकरी पालन हेतु बकरी घाटियां (Goat Valley) तैयार किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बकरियों के उत्पादन, परिवहन व विपणन आदि में…
Uttarakhand : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की तरह राज्य में भी फिल्म पुरस्कार की तैयारी, सूचना विभाग की समीक्षा बैठक में दिये गए निर्देश
5 July. 2022. Dehradun. सचिवालय स्थित कक्ष में सूचना विभाग की समीक्षा बैठक विशेष प्रमुख सचिव, अभिनव कुमार ने ली। बैठक में मुख्य रूप से नई फिल्म नीति-2022 के संबंध में उन्होंने निर्देश दिये हैं कि फिल्म निर्माण उत्तराखण्ड राज्य के विशेष सन्दर्भ में व्यवहारिक और सरल बनाया जाय। इसका उदे्दश्य राज्य में अधिक से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो, रोजगार के साधन सृजित हो, स्थानीय कलाकारों को लाभ हो…
Uttarakhand : सरकारी कर्मचारियों को 3 महीने अवकाश नहीं मिलेगा, सरकार ने आदेश किये जारी
4 July. 2022. Dehradun. उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों को 30 सितंबर तक अवकाश नहीं मिलेगा, मॉनसून सीजन को देखते हुए सरकार की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव एसएस संधू की ओर से आदेश जारी किया गया है, आगे पढ़िए पूरा आदेश… अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News ( उत्तराखंड की नंबर…
मुख्यमंत्री धामी ने आंध्रप्रदेश के तिरुपति बालाजी मन्दिर में पूजा-अर्चना की, प्रदेशवासियों के सुख, शान्ति एवं कल्याण की कामना की
4 July. 2022. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत पर स्थित भगवान तिरुपति बालाजी मन्दिर में पूजा- अर्चना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वेंकटेश्वर प्रभु से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शान्ति एवं कल्याण की कामना की। हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री यहां पहुंचे थे। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के…
Uttarakhand नैनीताल में लगभग 600 वाहनों की पार्किंग की जा रही है विकसित, कहां-कहां पढ़िए जिलाधिकारी ने बताया
4 July. 2022. Nainital. जनपद में लगभग 600 वाहनों की पार्किंग विकसित की जा रही है, लगभग 46 करोड़ की लागत से नैनीताल कचहरी परिसर, सातताल, रामनगर, भवाली, हल्द्वानी की ठंडी सड़क में व नाला नम्बर 23 मस्जिद के पीछे में पार्किंग विकसित होगी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जनपद नैनीताल को जाम की समस्या से निजात दिलाने, पर्यटकों को पर्यटन के साथ ही पार्किंग की भी सुविधा…
