समाचार
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या का षड्यंत्र, हल्द्वानी जेल में तैयार की गई शार्प शूटरों की टीम
10 Oct. 2022. Udham Singh Nagar. उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या का षड्यंत्र रचने का मामला सामने आया है, इस मामले में हल्द्वानी जेल में बंद एक आरोपी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या करने के लिए शार्प शूटरों की एक पूरी टीम तैयार कर ली थी, सुपारी की रकम का मामला लीक होने के बाद इस षड्यंत्र का खुलासा हुआ, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा…
हवाई हमलों से दहला यूक्रेन, पुतिन ने बताया बदला, यूक्रेन बोला रूस को आतंकी देश घोषित किया जाए
10 Oct. 2022. रविवार देर रात और सोमवार सवेरे यूक्रेन के विभिन्न शहरों में रूस के द्वारा हवाई हमला किया गया, यूक्रेन की राजधानी कीव में भी रूस के द्वारा हवाई हमला किया गया। ल्विव, टेरनोपिल, डीनिप्रो, ज़ाइटॉमिर और ज़ापोरिज्जिया में भी धमाकों की आवाज सुनी गई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इन हमलों को 2 दिन पहले हुए क्रीमिया पुल हमले का बदला बताया है। रूस की…
यूक्रेन पर रूसी मिसाइल हमलों पर जो बाइडेन का बयान, रूस से युद्ध समाप्त करने और सैनिकों को हटाने के लिए कहा
10 Oct. 2022. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे विभिन्न शहरों में किए गए मिसाइल हमलों की कड़ी निंदा की है, एक लिखित बयान जारी कर जो बाइडेन ने कहा कि “अमेरिका आज कीव सहित पूरे यूक्रेन में रूस के मिसाइल हमलों की कड़ी निंदा करता है। इन हमलों ने नागरिकों को मार डाला और घायल कर दिया और बिना किसी सैन्य उद्देश्य…
उत्तराखंड मौसम की ताजा चेतावनी जारी, इन जिलों के लोग रहें सतर्क, Uttarakhand Weather Alert
9 Oct. 2022. Dehradun. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 9 अक्टूबर यानी आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों में भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है। 10 अक्टूबर को नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसी प्रकार से 11 अक्टूबर को भी राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार हैं और 12…
उत्तराखंड के इन जिलों में सोमवार को स्कूल रहेंगे बंद, खराब मौसम को देखते हुए लिया गया फैसला
9 Oct. 2022. Nainital. उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार सोमवार 10 अक्टूबर को भी कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है, मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए विभिन्न जिलों में जिला अधिकारियों की ओर से सोमवार को स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और नैनीताल के जिलाधिकारियों की ओर से संबंधित जिलों में कक्षा एक से कक्षा 12…
कुमाऊं विश्वविद्यालय की सोमवार को होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द, खराब मौसम को देखते हुए फैसला
9 Oct. 2022. Nainital. कुमाऊं विश्वविद्यालय की सोमवार को होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं, यह फैसला खराब मौसम को देखते हुए लिया गया है, इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से सूचना भी जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि 10 अक्टूबर को खराब मौसम को देखते हुए सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं, 10 अक्टूबर की परीक्षाओं की अगली तारीख अपने महाविद्यालय…
1100 साल पुरानी दशनामी छड़ी यात्रा की हुई शुरुआत, मुख्यमंत्री धामी ने पूजा-अर्चना कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया
9 Oct. 2022. Haridwar. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंच दशनाम जूना अखाड़ा की पवित्र छड़ी यात्रा का हरिद्वार स्थित अधिष्ठात्री माया देवी मन्दिर एवं आनन्द भैरव मन्दिर में विधि विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया, अनेक धार्मिक स्थलों की परिक्रमा कर जूना अखाड़ा की पवित्र छड़ी यात्रा हरिद्वार से चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुई। यह दशनामी छड़ी यात्रा पिछले 1100 सालों से निकाली जा रही है, छड़ी…
सवेरे-सवेरे अकेले ढाबे पर दिखे मुख्यमंत्री धामी, देखिए वीडियो
9 Oct. 2022. Rudraprayag. मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी रुद्रप्रयाग दौरे के दौरान भारी बारिश के बावजूद सैर पर निकले और स्थानीय लोगों से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने पुरी ढाबे में कार्यरत विजय पँवार से बातचीत की। देखें वीडियो…. बीते रोज रुद्रप्रयाग जिले में जहां वह अपने दौरे के कार्यक्रमों में अत्यंत व्यस्त रहे तो इस बीच शाम के समय उत्तराखंड के युवाओं को…
UKSSSC भर्ती घोटाले में सबसे बड़ी कार्रवाई, पूर्व चेयरमैन, सचिव और परीक्षा नियंत्रक गिरफ्तार
8 Oct. 2022. Dehradun. राज्य में भर्ती परीक्षाओं में हुई धाँधलियों पर मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी के जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत का पालन करते हुए उत्तराखंड एसटीएफ़ ने बड़ी कार्रवाई की है! UKSSSC द्वारा 2016 में कराई गई वीपीडीओ भर्ती परीक्षा में धांधली की जाँच में आज आरबीएस रावत पूर्व चेयरमैन,सचिव मनोहर कन्याल,पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरएस पोखरिया को गिरफ़्तार कर लिया गया है! यह भर्ती परीक्षा प्रकरण में अब तक…
मुख्यमंत्री धामी ने राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली पर नाराज़गी जताई, लम्बित मुकदमों तथा दाखिल ख़ारिज के लम्बित मामलों का निस्तारण मिशन मोड में करने के निर्देश दिये
8 Oct. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व न्यायालयों के लम्बित मुकदमों को विशेष अभियान के तहत और समयबद्धता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली और कार्यों के निस्तारण की प्रगति में अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए अध्यक्ष राजस्व परिषद् को तत्काल समस्त राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने आयुक्त एवं सचिव…
