Skip to Content

उत्तराखंड के शटलर लक्ष्य सेन को मिला अर्जुन अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का आयोजन

उत्तराखंड के शटलर लक्ष्य सेन को मिला अर्जुन अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का आयोजन

Closed
by November 30, 2022 News

30 Nov. 2022. New Delhi. अल्मोड़ा निवासी शटलर लक्ष्य सेन को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया है, राष्ट्रपति भवन में हुए एक सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की ओर से लक्ष्य सेन को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया। इस मौके पर वर्ष 2022 के लिए 40 से अधिक खेल पुरस्कार दिए गए, जिनमें एक प्रमुख ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, 25 अर्जुन पुरस्कार और सात द्रोणाचार्य पुरस्कार शामिल हैं। इन पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2022, द्रोणाचार्य पुरस्कार-2022, अर्जुन पुरस्कार-2022, ध्यानचंद पुरस्कार-2022, तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2021, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2022 और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी-2022 शामिल हैं।

लक्ष्य सेन के साथी खिलाड़ी एचएस प्रनॉय को भी इस मौके पर अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया, दोनों इस साल थॉमस कप जीतकर इतिहास बनाने वाले भारतीय टीम के हिस्सा थे, वहीं लक्ष्य सेन ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में एकल में स्वर्ण पदक जीता था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने पर शटलर लक्ष्य सेन को बधाई दी है, धामी ने अपने ट्वीट संदेश में लिखा है कि ” आज राष्ट्रपति भवन में उत्तराखण्ड के बेटे लक्ष्य सेन को ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाना प्रत्येक उत्तराखण्डवासी के लिए गौरव का क्षण है। आपकी यह अप्रतिम उपलब्धि प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। आपके उज्जवल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं! “

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media