समाचार
पीएम मोदी ने हरित विकास पर बजट उपरांत वेबिनार को संबोधित किया, पढ़िए संबोधन के मुख्य बिंदु
23 Feb. 2023. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरित विकास पर बजट उपरांत के पहले वेबिनार को संबोधित किया। यह सरकार द्वारा आयोजित 12 बजट उपरांत वेबिनार की श्रृंखला का पहला वेबिनार है, जिसका आयोजन केंद्रीय बजट में घोषित पहलों का प्रभावी कार्यान्वयन करने हेतु विचारों की प्राप्ति के लिए किया जा रहा है। आगे पढ़िए प्रधानमंत्री के संबोधन के मुख्य बिंदु….. 1 . 2014 के बाद से भारत में…
खरसाली से यमुनोत्री धाम रोपवे बनाने की प्रक्रिया शुरू, 3 घंटे की यात्रा 20 मिनट में होगी पूरी
23 Feb. 2023. Dehradun. जल्द ही यमुनोत्री धाम अपने शीतकालीन स्थल खरसाली से रोपवे से जुड़ने वाला है। इस रोपवे परियोजना के बनने के बाद श्रद्धालुओं को यमुनोत्री धाम के दर्शन करने में सुगमता होगी। अभी पैदल मार्ग से यमुनोत्री धाम पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 2 से 3 घण्टे का समय लग जाता है, रोपवे बन जाने के बाद मात्र 15 से 20 मिनट में श्रद्धालु यमुनोत्री के दर्शन…
अब 6 साल से कम के बच्चों का नहीं हो सकेगा कक्षा 1 में प्रवेश, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश
23 Feb. 2023. New Delhi. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने यहां कक्षा 1 में 6 साल से कम के बच्चों को प्रवेश नहीं दें, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अपने एक निर्देश में कहा है कि सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों को नीति के साथ प्रवेश के लिए अब आयु को समान रूप से 6+…
गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी नदी में खनन स्वीकृति केंद्र ने 5 साल के लिए बढ़ाई, सीएम ने प्रधानमंत्री और केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री का आभार व्यक्त किया
23 Feb. 2023. Dehradun. प्रदेश की 04 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत की गईं, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया, मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपने दिल्ली दौरे में केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर किया था अनुरोध! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत बोले, मजबूत हुई प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधा, लोग उठा रहे योजनाओं का लाभ
23 Feb. 2023. Haldwani. सूबे में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने लिये राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। राज्य व केन्द्र पोषित स्वास्थ्य योजनाओं का लोग अधिक से अधिक लाभ उठा सके, इसके लिये जनपद स्तर पर स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर मीडिया के साथ परिचर्चा भी शामिल है। यह बात सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन…
उत्तराखंड में सेना के टेंट में फैला करंट, एक जवान की मौत, तीन जवान घायल
22 Feb. 2023. Uttarkashi. उत्तराखंड के उत्तरकाशी से दर्दनाक हादसे की खबर है। यहांं ज्ञानसू पुलिस लाइन मार्ग स्थित शहीद पार्क में करंट लगने से सेना के एक जवान की मौत हो गई है। जबकि तीन जवान बुरी तरह झुलस गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सेना के जवानों का एक समारोह के लिए लगे टेंट में करंट फैलने से ये हादसा…
उत्तराखंड से नेपाल तक फिर भूकंप के झटके, वैज्ञानिकों का बड़े खतरे की ओर इशारा
22 Feb. 2023. Pithoragarh. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4मापी गई है, भूकंप बुधवार लगभग 1 बजकर 30 मिनट पर आया,भूकंप का केंद्र नेपाल के जुमला में था! भूकंप के झटके भारत-चीन और नेपाल में भी महसूस किए गए हैं! आपको बता दें कि हाल ही में तुर्की मे आये विनाशकारी भूकंप के…
मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में किया सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र का लोकार्पण, कहा उत्तराखण्ड में मिशन दालचीनी एवं मिशन तिमरू प्रारम्भ किया जायेगा
22 Feb. 2023. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई में सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उत्तराखण्ड की जलवायु दालचीनी एवं तिमरू के उत्पादन हेतु अनुकूल होने के दृष्टिगत इनका उत्पादन बढ़ाने हेतु मिशन दालचीनी एवं मिशन तिमरू प्रारम्भ किया जायेगा। जिसके माध्यम से पर्वतीय क्षेत्र के किसानों की आय में वृद्धि होगी एवं रोजगार…
पौड़ी में माउंटेन म्यूजियम, वाटर स्पोर्ट्स, जंगल बेस्ड ईको टूरिज्म और रोप-प्रोजेक्ट्स की सम्भावनाओं पर चर्चा, मुख्य सचिव ने दिये प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
22 Feb. Dehradun. मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में पौड़ी जनपद में मूलभूत अवसंरचना विकास के सम्बन्ध में अधिकारियों एवं जिलाधिकारी पौड़ी के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी पौड़ी से जनपद के अन्तर्गत सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि पौड़ी में सीवरेज सिस्टम के विकास एवं पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए प्लान तैयार किया…
देहरादून में चार एसडीएम इधर से उधर, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश
22 Feb. 2022. Dehradun. उत्तराखंड शासन ने चार एसडीएम (SDM) के तबादले किए हैं, इस संबंध में दून डीएम सोनिका ने स्थानांतरण आदेश जारी किया है। स्थानांतरण आदेश में जिलाधिकारी सोनिका ने नंदन कुमार को ज्वाइंट एसडीएम ऋषिकेश से एसडीएम मसूरी भेजा गया। शैलेंद्र सिंह नेगी को एसडीएम मसूरी से एसडीएम डोईवाला भेजा गया। सौरभ असवाल को एसडीएम कालसी, चकराता और त्यूनी से एसडीएम ऋषिकेश भेजा गया। युक्ता मिश्रा को…
