समाचार
मुंबई में उत्तराखंड सांस्कृतिक कौथिग-2023, 12 दिनों तक दिखेंगे उत्तराखंड के रंग
25 Feb. 2023. Mumbai. महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी रहते हैं, मुंबई में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों की संख्या काफी ज्यादा है, मुंबई में उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ा सांस्कृतिक महोत्सव कौथिक, मुंबई काफी प्रसिद्ध है। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में उत्तराखंडी और गैर उत्तराखंडी लोग पहुंचते हैं। इस बार भी कौथिक मुंबई के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार कौथिग-मुंबई…
टिहरी जिले में सीएम धामी ने 533 करोड़ रूपये की 138 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, पीएम आवास योजना के 1120 लाभर्थियों को चेक भी दिये
25 Feb. 2023. Tehri. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को प्रताप इंटर कॉलेज बोराड़ी, टिहरी में जनपद की 533 करोड़ रूपये की कुल 138 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 158 करोड़ रूपये 45 विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं 375 करोड़ रूपये के 93 शिलान्यास शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्य स्तरीय एलीट…
रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत शांति प्रक्रिया में योगदान के लिए तैयार, दिल्ली आए जर्मन चांसलर से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी
25 Feb. 2023. New Delhi. यूक्रेन के घटनाक्रम के शुरुआत से ही भारत ने डायलॉग और डिप्लोमेसी के माध्यम से इस विवाद को सुलझाने पर जोर दिया है। भारत किसी भी शांति प्रक्रिया में योगदान देने के लिए तैयार है। हमने इस बात पर भी सहमति दोहराई कि वैश्विक वास्तविकताओं को बेहतर तरीके से दर्शाने के लिए मल्टी-लेटरल institutions में सुधार आवश्यक है। UN Security Council में सुधार लाने के लिए…
Uttarakhand, शादी के बाद सुहागरात की जगह हवालात में गुजरी दुल्हे की रात, इलाके में बना चर्चा का विषय
25 Feb. 2023. Haridwar. शादियों में अक्सर मारपीट की खबरें आपने सुनीं और पढ़ी हूंगी। जिसके बाद कई बार तो बरात भी वापस हो जाती है। अब हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है। जहां बारातियों और घरातियों में जमकर मारपीट हो गई। जैसे-तैसे मामले को शांत करवाया गया। लेकिन दोनों पक्ष आस-पास होने के चलते जब बारात लौटी तो फिर भिड़त हो गई। फिर क्या…
कृषि और सहकारिता पर बोले पीएम मोदी, कहा दलहन और खाद्य तेल उत्पादन बढ़ाने की जरूरत, और क्या कहा, पढ़िए
24 Feb. 2023. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय बजट प्रस्तुत होने के बाद कई वेबीनारों के जरिए विभिन्न विषयों पर अपना संबोधन दे रहे हैं, शुक्रवार को कृषि और सहकारिता विषय पर हुई वेबीनार को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कई महत्वपूर्ण बातें कही, आगे पढ़िए क्या कहा प्रधानमंत्री मोदी ने…. 1- आप सभी का बजट से जुड़े इस महत्वपूर्ण webinar में स्वागत है। पिछले 8-9 वर्षों की तरह, इस बार भी बजट…
चंपावत में नकल विरोधी कानून पर सीएम धामी की वाहन रैली, जिले के लिए 4884.21लाख की कुल 10 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया
24 Feb. 2021. Champawat. राज्य सरकार द्वारा नकल विरोधी कानून बनाए जाने पर शुक्रवार को चंपावत जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में अभिनंदन रैली आयोजित की गई। रैली में बड़ी संख्या में युवा एवं अन्य लोग शामिल हुए। स्थानीय जीआइसी चौक से गोरलचौड़ मैदान तक निकली आभार रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय टम्टा भी शामिल हुए। उन्होंने खुली जीप में रैली के…
हरिद्वार में ऑल इंडिया इन्विटेशन बास्केटबॉल टूर्नामेंट (मेन्स) प्रतियोगिता का शुभारंभ, खेल मंत्री रेखा आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री निशंक रहे मौजूद
24 Feb. 2023. Haridwar. प्रदेश की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या शुक्रवार को हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम पहुंची, जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के साथ ऑल इंडिया इन्विटेशन बास्केटबॉल टूर्नामेंट(मेन्स) प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया,जहां आयोजकों द्वारा खेल मंत्री आदि का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों से मिलकर उनका परिचय प्राप्त किया व उन्हें…
मौत, विध्वंस और विस्थापन अभी जारी रहेगा, यूक्रेन युद्ध के एक साल बाद भी शांति की अभी कोई गुंजाइश नहीं
24 Feb. 2023. International Desk. रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को 1 साल पूरा हो गया है, लेकिन अभी भी इस युद्ध के खत्म होने की कोई गुंजाइश कहीं से भी नजर नहीं आ रही, इस युद्ध की विभीषिका में हजारों लोगों की जान चली गई है, जबकि लाखों लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं। ऊपर के चित्र में आप देख रहे हैं कि पहले चित्र में…
खटीमा में सीएम धामी ने थारू विकास भवन में आयोजित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति महासम्मेलन को सम्बोधित किया, कहा जनजातीय समाज का राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान
24 Feb. 2023. Khateema. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थारू विकास भवन में आयोजित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनजातीय समाज का राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने दलित और वनवासी समाज के लिए अस्तित्व, अस्मिता और आत्मनिर्भरता का जो मंत्र दिया था उसका आज संपूर्ण देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
चंपावत पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चौकी स्थित घटोत्कच मंदिर एवं न्याय के देवता गोल्जू मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की
23 Feb. 2023. Champawat. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिले के दो दिवसीय भ्रमण के दौरान गुरुवार को जिला मुख्यालय के निकट चौकी स्थित घटोत्कच मंदिर एवं न्याय के देवता गोल्जू मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश वासियों की सुख, शान्ति एवं खुशहाली की कांमना की। घटकू मंदिर में मुख्यमंत्री को पंडित नवीन तिवारी द्वारा तथा गोल्ज्यू मंदिर में महंत अमित गिरी द्वारा पूजा अर्चना कराई गई।…
