समाचार
चमोली : सारकोट की महिलाओं को दिया गया नैनो पैकेजिंग यूनिट का प्रशिक्षण
28 November. 2024. Chamoli. मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग द्वारा गुरूवार को विकास खण्ड गैरसेंण के ग्राम सारकोट में महिलाओं को नैनो पैकेजिंग यूनिट का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें महिलाओं को विभिन्न प्रकार की पैकिंग यूनिट यथा अचार डब्बा बंदी,स्क्वैश बोतल को सील करना, लैबलिंग, बैंक सेलर से दाल पैकिंग, अचार पैकिंग, मसाला पैकिंग तथा हैंड सीलिंग मशीन से दाल पैकिंग, बेस्ट कोचिंग मशीन,…
उत्तराखंड पहुंचे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
28 November. 2024. Dehradun. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत और अन्य गणमान्य लोगों ने भी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News…
सीएम धामी ने किया प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित ‘तृतीय कुम्भ कॉन्क्लेव’ को संबोधित, कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास भी और विरासत भी के मूलमंत्र के साथ एक नया इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है
27 November. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित ‘तृतीय कुम्भ कॉन्क्लेव’ के समापन समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह कुंभ कॉन्क्लेव भारतीय सनातन संस्कृति, सभ्यता और आध्यात्मिकता के मूल्यों को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का एक प्रभावशाली मंच है। जिसके आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने “इंडिया थिंक काउंसिल” का आभार व्यक्त किया।…
ऋषिकेश में पर्यटन विकास के लिए केंद्र सरकार ने मंजूर किए 100 करोड़ रुपए, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्र का आभार
27 November. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को ‘स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट फॉर कैपिटल इनवेस्टमेंट 2024 – 25 योजना’ के तहत 66 करोड़ रुपए का विशेष लोन (सहायता) जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय में तीर्थनगरी ऋषिकेश में पयर्टन विभाग के अधीन विभिन्न परियोजनाओं के लिए योजना के तहत…
देहरादून में वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड आरोग्य एक्सपो की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 12 से 15 दिसम्बर तक आयोजन
27 November. 2024. Dehradun. देहरादून में 12 से 15 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड आरोग्य एक्सपो की तैयारियों को अन्तिम रूप देने को लेकर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने विभिन्न कार्यों के लिए तत्काल नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य योगदान देने वाले सभी विभागों आयुष, पर्यटन, हाॅर्टीकल्चर, उद्योग, कौशल विकास, स्वास्थ्य व…
पं. गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह, सीडीएस जनरल अनिल चौहान और किसान पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा को डॉ. ऑफ साइंस की मानद उपाधि से सुशोभित किया गया
27 November. 2024. Pantnagar. पं. गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह का आयोजन राज्यपाल/कुलाधिपति ले.जन.(से.नि.) गुरमीत सिंह के आतिथ्य के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के 1172 विद्याार्थियों को उपाधि प्रदान की गयी साथ ही चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ(सीडीएस) जनरल अनिल चौहान तथा प्रगतिशील किसान पद्म श्री पुरस्कृत प्रेमचंद शर्मा को डॉ. ऑफ साइंस की मानद उपाधि से सुशोभित किया गया। राज्यपाल ने…
बजट खर्च करने में पीछे है उत्तराखंड, विभागों को दिसम्बर तक 7000 करोड़ रूपये खर्च करने का लक्ष्य दिया गया
27 November. 2024. Dehradun. अपर मुख्य सचिव वित्त आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को वीर चन्द्र सिंह गढवाली सभागार, सचिवालय में पूंजीगत व्यय की प्रगति की समीक्षा की । समीक्षा बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष में पूंजीगत परिव्यय की वृद्धि, स्पेशल असिस्टेंस्स टू स्टेटस फाॅर कैपिटल इन्वेस्टमेंट (एस0ए0एस0सी0आई0) तथा बजट भाषण में निर्दिष्ट सैचुरेशन बिन्दुओं पर विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। अपर मुख्य सचिव द्वारा द्वारा पूंजीगत…
28 नवंबर को उत्तराखंड आ रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने तैयारियों को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक
26 November. 2024. Dehradun. मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने केन्द्रीय गृह मंत्री के 28 नवम्बर को लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी, मसूरी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की। मुख्य सचिव ने आयुक्त गढ़वाल मण्डल, पुलिस उप निरीक्षक गढ़वाल रेंज, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून सहित सभी संबंधित अधिकारीयों को समस्त व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। इस…
ब्रांड हाउस आफ हिमालयाज की 34.52 लाख की बिक्री, गत वर्ष दिसंबर में प्रधानमंत्री के हाथों हुई थी हाउस आफ हिमालयाज की लांचिंग, एक साल से कम समय में शानदार क्वालिटी प्रॉडक्ट के दम पर बनाई बाजार में पकड़
26 November. 2024. Dehradun. पहाड़ के जंगलों में पैदा होने वाले शुद्ध शहद से लेकर सीढ़ीदार खेतों में उगाया जाने वाला आर्गेनिक मंडुआ, झंगोरा, गहथ, राजमा और हैंडमेड ऊनी वस्त्र से लेकर हैंडिक्राफ्ट तक। विशुद्ध उत्तराखंडी उत्पादों का ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’, लांचिंग के एक साल से कम समय में 34 लाख रुपए से अधिक की बिक्री करने में कामयाब रहा है। ग्राम्य विकास विभाग के अधीन, हाउस ऑफ हिमालयाज,…
देहरादून स्थित खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की लैब को मिला एनएबीएल सर्टिफिकेट, पूरी दुनिया में मान्य होगी जांच रिपोर्ट
26 November. 2024. Dehradun. राज्य औषधि विश्लेषणशाला देहरादून के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गयी है। राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) ने देहरादून की लैब को औषधि परीक्षण प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डा. आर राजेश कुमार का कहना है कि यह प्रमाणपत्र मिलने के बाद इस लैब से टेस्ट की गयी दवाएं और कास्मेटिक को विश्व स्तर पर मान्यता…
