Skip to Content

Home / समाचारPage 140

हल्द्वानी को लेकर सीएम धामी के अधिकारियों को जरूरी निर्देश, कहा यहां सड़कों और अन्य निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए शीघ्र ही धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी

30 November. 2024. Haldwani. एक दिवसीय हल्द्वानी भ्रमण पर पंहुचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफटीआई सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर लोक निर्माण विभाग,ऊर्जा एवं पेयजल विभाग की समीक्षा की। उन्होंने हल्द्वानी शहर के सड़क मार्गों के चौड़ीकरण के उपरांत किए जाने वाले सड़क सुधारीकरण, पेयजल व्यवस्था व विद्युत व्यवस्था के कार्यों व परियोजनाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। इस दौरान उन्होंने पेयजल विभाग व विद्युत विभाग द्वारा…

हल्द्वानी में बना सिटी फॉरेस्ट, सीएम धामी ने किया लोकार्पण, 1 करोड़ की लागत से बना है सिटी फॉरेस्ट

30 November. 2024. Haldwani. एक करोड़ की लागत से रामपुर रोड स्थित हल्द्वानी में निर्मित सिटी फारेस्ट (नगर वन) का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने नगर वन में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नगर में निवासरत लोगों को बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होने कहा शहर की भागदौड़ के बीच सिटी फारेस्ट…

पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक का देहरादून चैप्टर ने स्वागत किया

30 November. 2024. Dehradun. पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई)के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक का देहरादून चैप्टर ने स्वागत किया। डॉ पाठक ने आज देहरादून में राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस में संबोधित किया। इस अवसर पर, पीआरएसआई देहरादून चैप्टर की लीडरशिप टीम ने डॉ. पाठक का गर्मजोशी से स्वागत किया। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारणियां, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, सदस्य वैभव गोयल और सदस्य संजय पांडे…

केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा शुरू की जाय – मुख्यमंत्री

29 November. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा शुरू की जाय और इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए। इन शीतकालीन प्रवास स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के होटलों में रूकने पर किराये में 10 प्रतिशत…

सीएम धामी ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में 168 पालना केंद्रों का उद्घाटन किया, केदारनाथ क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं में कार्य कर रहे 432 श्रमिकों के लिए सामग्री भी रवाना की

29 November. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में 168 पालना केंद्रों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श्रम विभाग एवं कर्मचारी राज्य योजना कार्यालयों को सीएसआर मद से 60 कंप्यूटर का वितरण भी किया। केदारनाथ क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं में कार्य कर रहे 432 श्रमिकों के लिए ट्रैक सूट, जूते एवं…

सीएम धामी ने शीतलहर से बचाव हेतु सभी जिलों के लिए स्वीकृत की 1.35 करोड़ की धनराशि, अस्कोट ITI का नाम शहीद नायक खुशाल सिंह अधिकारी के नाम पर

29 November. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतलहरी के बचाव हेतु अलाव जलाये जाने व कम्बल वितरण हेतु भारत सरकार तथा राज्य सरकार के नियमों/निर्देशों के आलोक में विगत वर्षों की भांति इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी प्रदेश के समस्त जनपदों में से 12 जनपदों को ₹10.00 लाख प्रति जनपद तथा पौड़ी गढ़वाल को ₹15.00 लाख इस प्रकार कुल धनराशि ₹135.00 लाख (₹ एक करोड़ पैंतीस लाख…

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में 99वें फाउंडेशन कोर्स के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया, युवा अधिकारियों को दिए सुशासन के गुर

28 November. 2024. Mussoorie. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में 99वें फाउंडेशन कोर्स के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। युवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि आज यहां एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करने वाले शिल्पियों का समूह उपस्थित है, जो अभ्यास, कर्मठता और ऊर्जा से लबरेज़ है। उन्होंने…

ITBP अधिकारियों के लिए ड्रोन एण्ड काउन्टर-ड्रोन ऐप्लिकेशन्स विषय पर कार्यशाला, डीआईजी और सीओ रैंक के 31 अधिकारियों ने लिया हिस्सा

28 November. 2024. Dehradun. आज दिनांक 28/11/2024 को उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यू -सैक ) के सभागार में आई0टी0बी0पी0 के अधिकारियों हेतु ड्रोन एण्ड काउन्टर-ड्रोन ऐप्लकैशनस विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया यू -सैक मे संस्थापित एवं आई टी डी ए द्वारा संचालित ड्रोन ऐप्लकैशन एण्ड रिसर्च सेंटर(DARC) द्वारा आयोजित इस कार्यशाला मे दो सत्रों मे ड्रोन और उनके घटकों का परिचय एवं सैन्य और ड्रोन…

पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, एक महिला हिरासत में, पूरी खबर पढ़ें

28 November. 2024. New Delhi. पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक महिला को मुंबई पुलिस की टीम ने हिरासत में लिया है। बता दें कि आज मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक फोन आया था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। मुंबई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत धमकी देने के मामले में…

उत्तराखंड पुलिस के कई अधिकारियों का तबादला, उत्तरकाशी एसपी का भी ट्रांसफर, पूरी लिस्ट देखें

28 November. 2024. Dehradun. शासन ने बुधवार शाम को पांच आईपीएस और 14 पीपीएस अधिकारियों के तदबाले किए हैं। इसमें उत्तरकाशी एसपी का भी तबादला किया गया है। सरिता डोबाल को अब यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही राजधानी के एसपी देहात लोकजीत सिंह का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। उनके स्थान पर यह जिम्मेदारी एएसपी जया बलूनी को दी गई है। हाल ही में विजिलेंस से…

Loading...
Follow us on Social Media