Skip to Content

Home / समाचारPage 142

उधम सिंह नगर में दर्दनाक हादसा, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत, 2 युवक बुरी तरह घायल

26 November. 2024. Udham Singh Nagar. उत्तराखंड के जसपुर में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई है। तीनों युवकों में गहरी दोस्ती थी, जबकि दो युवक घायल हैं। सोमवार की रात्रि काशीपुर से जसपुर आ रहे थे कि सुभाष चौक से पहले पेट्रोल पंप के निकट कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कार में सवार 5 युवक में से तीन की मौके पर मौत हो गई है,…

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) साकार कर रही है घर का सपना, योजना के दूसरे चरण में अब उत्तराखंड के लोगों को मिलेगा अधिक अनुदान

25 November. 2024. Dehradun. प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास (शहरी) के तहत उत्तराखंड में अब तक 34 हजार से अधिक आवास बन चुके हैं। अब राज्य सरकार ने योजना के दूसरे चरण के लिए भी भारत सरकार के साथ अनुबंध कर लिया है, जिसमें लाभार्थियों को अधिक आर्थिक अनुदान प्राप्त हो सकेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास (शहरी) अंतर्गत ‘शहरी क्षेत्र में रहने वाले सभी आवास विहीन परिवारों…

केन्द्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन, वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन और पैन 2.0 परियोजना को दी हरी झंडी, अटल इनोवेशन मिशन को जारी रखने को भी मंजूरी

25 November. 2024. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विद्वानों के शोध लेखों और जर्नल प्रकाशनों तक देशव्यापी पहुंच प्रदान करने के लिए एक नई केंद्रीय क्षेत्र योजना, वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन को मंजूरी दे दी है। योजना को सरल, उपयोगकर्ता के अनुकूल और पूरी तरह से डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से प्रशासित किया जाएगा। यह सरकारी उच्च शिक्षा संस्थानों और केंद्र सरकार की अनुसंधान…

सीएम धामी ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा विश्व में भारत की विशिष्ट पहचान बनाने में भारतीय संविधान की विशेष भूमिका है

25 November. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। यह प्रत्येक भारतीय के गौरव, अधिकार और सम्मान का रक्षक भी है। मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबासाहब अम्बेडकर जी को नमन करते हुए कहा कि विश्व में भारत की विशिष्ट…

राज्य में संविदा व अन्य सामान्य श्रमिकों को ईएसआई कवरेज दिए जाने की कार्यवाही की धीमी प्रक्रिया पर मुख्य सचिव की सख्ती, 15000 से अधिक इकाईयों को नोटिस जारी

25 November. 2024. Dehradun. मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिव शहरी विकास से नगर निगमों एव नगर निकायों में दैनिक/संविदा कर्मचारियों को ईएसआई कवरेज दिए जाने के सम्बन्ध में अब तक की गई कार्यवाही की रिपोर्ट तलब की नगर निगमों में कार्यरत दैनिक/सविंदा कर्मचारियों, श्रमिकों को ईएसआई कवरेज सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही के निर्देश राज्य सरकार के अन्य सभी विभागों में कार्यरत कार्यरत संविदा व सामान्य श्रमिकों को ईएसआई…

दीपम सेठ बने उत्तराखंड के नये डीजीपी, सरकार ने जारी किया आदेश

25 November. 2024. Dehradun. आईपीएस दीपम सेठ उत्तराखण्ड के नये डीजीपी बने। 1995 बैच के आईपीएस को हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एसएसबी से रिलीव किया था। आज यहां जारी आदेश में कहा गया कि अभिनव कुमार, आई.पी.एस-1996 को पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त करते हुए दीपम सेठ, आई.पी.एस.-1995 को पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के पद पर नियुक्त किया जाता है। बीते साल 30 नवंबर को…

मन की बात, पीएम मोदी ने NCC और युवाओं को लेकर कही महत्वपूर्ण बात, जानिए और क्या कहा, देखें पूरा कार्यक्रम

24 November. 2024. New Delhi. मन की बात, पीएम मोदी ने NCC और युवाओं को लेकर कहीं महत्वपूर्ण बात, जानिए और क्या कहा, देखिए वीडियो…. मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार। ‘मन की बात’, यानि देश के सामूहिक प्रयासों की बात, देश की उपलब्धियों की बात, जन-जन के सामर्थ्य की बात, ‘मन की बात’ यानि देश के युवा सपनों, देश के नागरिकों की आकांक्षाओं की बात। मैं पूरे महीने, ‘मन की बात’ का इंतजार करता रहता हूँ, ताकि, आपसे सीधा संवाद कर सकूँ।…

सीएम धामी ने पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना, प्रदेश के युवाओं से अपील की है कि वे एनसीसी से अवश्य जुड़ें

24 November. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हाथीबड़कला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 116वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम हमेशा प्रेरणादायक होता है। देश के सामूहिक प्रयासों, युवा सपनों और नागरिकों की आकांक्षाओं की बात को प्रधानमंत्री सबसे साझा कर, बेहतर कार्यों के लिए देशवासियों को प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं…

सीएम धामी ने दिल्ली में 43वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF-2024) में ‘उत्तराखण्ड दिवस समारोह’ में प्रतिभाग किया, राज्य के विभिन्न उत्पादों पर आधारित स्टॉल्स का भी अवलोकन किया

24 November. 2024. New Delhi. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित 43वाँ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF-2024) ‘उत्तराखण्ड दिवस समारोह’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विभिन्न उत्पादों पर आधारित स्टालों का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग देश विदेश, कही भी चले जाएं, वो अपनी संस्कृति लोक परंपरा खानपान अपनत्व…

सीएम धामी से एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी विजेता महिला हॉकी टीम की सदस्य हरिद्वार निवासी मनीषा चौहान ने शिष्टाचार भेंट की, माता-पिता और कोच भी मौजूद रहे

24 November. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी विजेता महिला हॉकी टीम की सदस्य हरिद्वार निवासी मनीषा चौहान ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मनीषा के साथ उनके माता पिता एवं कोच भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने एशियाई चैंपियनशिप में मनीषा के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा मनीषा ने उत्तराखंड के साथ पूरे देश का मान सम्मान…

Loading...
Follow us on Social Media