Skip to Content

गर्व की बात – जागेश्वर नेशनल जियोग्राफिक ट्रेवलर के 29 पर्यटन स्थलों में पहले नंबर पर

गर्व की बात – जागेश्वर नेशनल जियोग्राफिक ट्रेवलर के 29 पर्यटन स्थलों में पहले नंबर पर

Be First!
by January 16, 2019 News

2019 में भारत में कहां घूमने जाएं, इस विषय पर विश्वविख्यात नेशनल जियोग्राफिक ट्रेवलर मैगजीन ने अपना ताजा अंक निकाला है, और इस अंक में उत्तराखंड से जागेश्वर धाम को शामिल किया गया है। गर्व की बात यह है कि जागेश्वर धाम को भारत के 29 पर्यटन स्थलों में पहले नंबर पर रखा गया है और यहां की खूबसूरती को बयान करते हुए देसी – विदेशी पर्यटकों से यहां जरूर आने को कहा गया है ! आपको बतादें कि जागेश्वर धाम अल्मोड़ा जिले में स्थित एक धार्मिक पर्यटन स्थल है जो देवदार के जंगलों और 7वीं से 13वीं शताब्दी के बीच में बने करीब 124 मंदिरों के लिए जाना जाता है।

ये मंदिर पत्थरों को काटकर बनाए गए हैं और पुरातन भारतीय शैली में बने मंदिर काफी आकर्षक लगते हैं। उत्तर भारत में गुप्त साम्राज्य के दौरान यहां की पहाडियों के  में कत्यूरी राजा थे। जागेश्वर मंदिरों का निर्माण भी उसी काल में हुआ। इसी कारण मंदिरों में गुप्त साम्राज्य की झलक भी दिखलाई पडती है। 

पुराणों के अनुसार शिवजी तथा सप्तऋषियों ने यहां तपस्या की थी। मंदिरों का निर्माण लकडी तथा सीमेंट की जगह पत्थर की बडी-बडी शीलाओं से किया गया है। दरवाजों की चौखटें देवी देवताओं की प्रतिमाओं से अलंकृत हैं। 

Mirror News

Previous
Next

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Loading...
Follow us on Social Media