Skip to Content

मौसम का कहर, 1 व्यक्ति और 400 बकरियों की मौत, 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

मौसम का कहर, 1 व्यक्ति और 400 बकरियों की मौत, 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Closed
by June 25, 2023 News

25 June. 2023. Bageshwar/ Uttarkashi/ Haridwar. मानसून की दस्तक के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में आपदाओं का दौर शुरू हो गया। प्राप्त सूचना के अनुसार जिला आपदा अधिकारी अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कपकोट तहसील क्षेत्र के पांखुटॉप में चरवाहों की बकरियों पर ब्रजपात हुआ है। सूचना मिलने पर पशुपालन और राजस्व विभाग की टीम द्वारा पांखुटॉप के लिए रवाना हो मुआयना किया गया। मुआयने के दौरान घटनास्थल पर बज्रपात से 400 बकरियों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जिससे चरवाहों का भारी नुकसान हुआ है।

उत्तराखंड में बिगड़े हुए मौसम का प्रकोप उत्तरकाशी के पुरोला में भी देखने को मिला। यहां से चार आदमियों पर आकाशीय बिजली गिरने की दुखद खबर सामने आ रही है। कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने चारों लोगों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।

एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड के कंडियाल गांव में अपने खेतों में धान की रोपाई कर रहे लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसके जद में आने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला लाए। जहां उपचार के दौरान अभिषेक (24) पुत्र कृपाल ज्याड़ा की मौत हो गई। 

वहीं बारिश के कारण कुछ मैदानी इलाकों में जलभराव की समस्या भी आ रही है, हरिद्वार के कई इलाकों में भारी जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media