Skip to Content

गैरसैंण में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक, राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण, विधायक निधि बढ़ी, महिला मंगल दलों के लिए भी अच्छी खबर

गैरसैंण में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक, राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण, विधायक निधि बढ़ी, महिला मंगल दलों के लिए भी अच्छी खबर

Closed
by March 13, 2023 News

13 March. 2023. Chamoli. राज्यपाल के अभिभाषण के बाद आज गैरसैण में विधानसभा सत्र प्रारम्भ हुआ, जिसके बाद धामी कैबिनेट हुई, जिसके बाद उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर है कि धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है! गैरसैण में हुई धामी कैबिनेट की बैठक में कई फैसले लिए गए हैं।

विधायकों की बहुत समय से विधायक निधि बढ़ाने की मांग आज गैरसैण की धामी कैबिनेट ने पूरी कर दी है, अब विधायक निधि को बढाकर 5 करोड़ कर दिया गया है। महिला मंगल दलों को दी जाने वाली राशि 25 लाख से बढाकर 40 लाख की गई।

मंदिरो के सौंदर्यीकरण के लिए सालाना 25 लाख की जगह अब 50 लाख मिलेंगे। वहीं राज्य आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण का मामला पहले राजभवन से वापस आ गया था, बैठक में निर्णय लिया गया कि इसे फिर राजभवन भेजा जाएगा। इसके लिए कैबिनेट में राज्य आंदोलनकारियों को नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण का प्रस्ताव कैबिनेट ने पास किया है, 2011 से आंदोलनकारियों को इसका फायदा नहीं मिल रहा था, राजभवन ने पूर्व में कैबिनेट के इस प्रस्ताव को कुछ समस्याओं के बाद वापस भेज दिया था। कैबिनेट ने सौर ऊर्जा नीति को भी मंजूरी दे दी है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media