Skip to Content

गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Closed
by May 29, 2023 News

29 May. 2023. Dehradun. उत्तराखंड में चकराता से विकासनगर के लिए जा रही एक यूटिलिटी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि अन्य घायल हो गए है। वहीं घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया है।

यूटिलिटी श्म्भर क्वानू गांव से सुबह सात बजे विकासनगर के लिए चली थी। तभी रास्‍ते में वाहन पलटकर टोंस नदी में जा गिरा। वाहन में यूटिलिटी में एक महिला सहित एक ही परिवार से तीन लोग सवार थे। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुहंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल है। पुलिस ने घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकास नगर भिजवाया है। मृतकों में पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह, 48 साल, निवासी मैलोत क्वानू चकराता और मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह, 27 साल, निवासी मैलोत क्वानू शामिल हैं। घायल महिला की पहचान सामो देवी पत्नी पूरण सिंह, 42 साल के रूप में हुई है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media