Skip to Content

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : पिथौरागढ़ की दो महिला मुक्केबाजों ने जीता कांस्य, बधाइयों का सिलसिला जारी

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : पिथौरागढ़ की दो महिला मुक्केबाजों ने जीता कांस्य, बधाइयों का सिलसिला जारी

Closed
by May 1, 2022 News

1 May. 2022. Pithoragarh. खेलो इंडिया यूनीवर्सिटी गेम्स में जनपद पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाज नेहा कसन्याल और गायत्री कसन्याल ने कांस्य पदक हासिल किया है। दोनों ही खिलाड़ी जिला मुख्यालय से लगे नैनीसैनी क्षेत्र की निवासी हैं। नेहा ने कुछ अन्तरराट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भागीदारी की है। वहीं गायत्री कुछ राट्रीय स्तर के मुकाबलों में भागीदारी कर पदक हासिल कर चुकी हैं।

विगत 23 अपै्रल से आगामी 3 मई तक जैन यूनीवर्सिटी बंगलुरू, कर्नाटक में आयोजित हो रही द्वितीय खेलो इंडिया यूनीवर्सिटी गेम्स में नेहा कसन्याल ने 66 किग्रा भार वर्ग में बनूर यूनीवर्सिटी की चेस्टा मार्टिया को दूसरे राउंड मे पराजित कर कांस्य पदक जीता जबकि गायत्री कसन्याल ने 54 किग्रा भार वर्ग में शोबन सिंह जीना यूनीवर्सिटी की मुक्केबाज निशी शुक्ला को 5-0 से पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया। इससे कुछ रोज पहले पिथौरागढ़ की ही मुक्केबाज शोभा कोहली ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।

इन महिला मुक्केबाजों ने 1 स्वर्ण तथा 2 कॉस्य पदक जीतकर सीमान्त जनपद और राज्य को गौरवान्वित किया है। इन खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्षा दीपिका बोहरा, विधायक मयूख महर, विधायक विशन सिंह चुफाल, विधायक हरीश धामी और फकीर राम टम्टा, जिलाधिकारी डॉ आशी चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह लुन्ठी, उत्तराखण्ड बॉकि्ंसग संघ के संयुक्त सचिव बहादुर सिंह बोहरा, कै हरि सिंह थापा जिला मुक्केबाजी एशोसिएशन के अध्यक्ष कमल कुमार पुनेड़ा, सचिव अजय राठौर, हरि दत्त कापड़ी अर्जुन अवार्डी, जिला क्रीड़ाधिकारी भुवन चन्द्र पन्त, उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह सहित जनपद के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने इनके उज्जवल भविय की कामना की है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media