Skip to Content

Uttarakhand : 12 साल की बच्ची बनी मां, नवजात की मौत, मचा बवाल, इलाके में चर्चा का विषय बना

Uttarakhand : 12 साल की बच्ची बनी मां, नवजात की मौत, मचा बवाल, इलाके में चर्चा का विषय बना

Closed
by January 10, 2021 News

उत्तराखंड में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक 12 साल की किशोरी ने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया, नवजात बच्ची की जन्म के ठीक बाद मौत हो गई और किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल किशोरी के पेट में शनिवार देर रात को दर्द उठा जिसके बाद परिजन उसको अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने अस्पताल में जब किशोरी को देखा तो डॉक्टर को भी हैरानी हो गई। दरअसल किशोरी के गर्भ में एक बच्ची थी, कुछ देर बाद किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया लेकिन जन्म के ठीक बाद बच्ची की मौत हो गई, यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये मामला रूद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र का है, यहां यूपी के मुरादाबाद निवासी एक परिवार ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। बीती रात परिवार की 12 साल की लड़की के पेट में अचानक दर्द होने लगा। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गये। वहां चिकित्सकों ने जब लड़की की जांच की तो चिकित्सक भी हैरान रह गये। बारीकी से जांच करने पर पता चला कि लड़की गर्भवती है। यह बात परिजनों को बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर रात को ही लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म के बाद ही नवजात बच्ची की मौत हो गयी। 

सूचना पर महिला एसआई राखी ने पीड़िता और उसके परिजनों के बयान लिये। फिलहाल लड़की कुछ कहने की स्थिति में नहीं है, उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले को लेकर ट्रांजिट कैम्प थाना अध्यक्ष केजी मठपाल ने भी परिजनों से पूछताछ की है। लड़की के साथ किसने दुष्कर्म किया इस बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि लड़की के साथ किसने दुष्कर्म किया, इसके लिए लड़की के परिजनों से पूछताछ की जा रही है, वहीं लड़की के स्वस्थ होने का इंतजार किया जा रहा है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media