Skip to Content

उत्तराखंड पुलिस : 1521 पदों पर होगी भर्ती, मुख्यालय ने चयन आयोग को भेजा अधियाचन

उत्तराखंड पुलिस : 1521 पदों पर होगी भर्ती, मुख्यालय ने चयन आयोग को भेजा अधियाचन

Closed
by September 27, 2021 News

देहरादून: उत्तराखंड में पुलिस भर्ती का लम्बे समय से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पुलिस मुख्यालय ने आरक्षियों के 1521 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को अधियाचन भेज दिया है। इसमें सिविल पुलिस के साथ ही फायर सर्विस, पीएसी, आईआरबी के महिला और पुरुषों की भर्ती होगी।

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा आरक्षियों के 1521 रिक्त पदों की भर्ती हेतु उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन प्रेषित किया गया। आज 27 सितम्बर, 2021 को पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस विभाग में आरक्षी संवर्ग के अन्तर्गत आरक्षीयों के सीधी भर्ती से जनपदीय पुलिस (पुरुष) के 785, व पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 291 तथा फायरमैन पुरुष के 291 और महिलाओं के 133 पद अनुमन्य करते हुये कुल 445 पद, इस प्रकार कुल 1521 रिक्त पदों की भर्ती किये जाने के सम्बन्ध में अधियाचन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तराखण्ड को प्रेषित किया गया है।

ऐसे में अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSC) द्वारा जल्द इन पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी। वहीं लम्बे समय बाद हो रही पुलिस भर्ती में उम्र सीमा को लेकर युवाओं की नजरें टिकीं हैं। युवा लगातार भर्ती में उम्र सीमा बढाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि आयोग के सचिव ने कहा कि, इस साल सभी भर्तियों में एक वर्ष की अतिरिक्त छूट की तरह ही पुलिस भर्ती में भी यह 1 साल की छूट लागू रहेगी। लेकिन बेरोजगार युवा 1 साल की छूट को नाकाफी बता रहे हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media