Skip to Content

पीएम मोदी ने उत्तराखंड सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई दी, संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया धामी का जन्मदिन

पीएम मोदी ने उत्तराखंड सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई दी, संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया धामी का जन्मदिन

Closed
by September 16, 2022 News

16 September. 2022. Dehradun. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्म दिवस के उपलक्ष में बधाई दी है, प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट संदेश में लिखा है कि ” उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई, वह उत्तराखंड को बदलने और राज्य के लोगों को सशक्त बनाने के कई प्रयासों में सबसे आगे हैं। वह लोगों की सेवा में एक लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।” वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को संकल्प दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकल्प दिवस के अवसर पर घंटाघर, देहरादून में संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर कहा जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उत्तराखंड की जनता से किए वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जायेगा। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, संगठन मंत्री अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिन की शुरुआत टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सीमाद्वार, देहरादून में आई.टी.बी.पी द्वारा ‘संकल्प दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों एवं जवानों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेना एवं विद्यार्थियों से जुड़े कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा देते हैं। अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। हमारे जवान देश की सुरक्षा से लेकर हर क्षण सेवा हेतु तत्पर रहते हैं। सैनिकों एवं उनके परिवार का जीवन हमेशा ही संघर्ष भरा रहता है। हमारी सेना एवं अर्धसैनिक बलों का इतिहास हमेशा से ही शौर्य और पराक्रम का रहा है।

बाद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एन.आई.वी.एच राजपुर रोड देहरादून में संकल्प दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय दृष्टि बाधित संस्थान को 25 लाख रूपये देने की घोषणा की।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक केंद्र शिव मंदिर बारीघाट, कैनाल रोड, देहरादून में संकल्प दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य संस्कृति आई है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी सुविधाएं पहुंचे ऐसी योजनाओं का संचालन पूरे पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छ भारत अभियान एक जन आंदोलन बना। दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य की स्कीम जिससे गरीबों का इलाज मुफ्त में हो रहा है ऐसी आयुष्मान भारत योजना भी उन्हीं के नेतृत्व में चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड राज्य से विशेष लगाव है, उनके नेतृत्व में कई सड़कों का विस्तार रेल लाइन का निर्माण कार्य तेज गति के साथ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता के लिये समिति का गठन कर दिया है। समिति के फाइनल ड्राफ्ट के आधार पर फैसला लिया जाएगा। सरकार अपने वादों के अनुसार गरीब परिवारों को तीन सिलेण्डर मुफ्त उपलब्ध करवाने जा रही है। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने हेतु राज्य में 1064 हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। सरकार आमजन के सुझाव पर कार्य कर विकास को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media