Skip to Content

नैनीताल : कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के आवास पर फायरिंग और आगजनी के आरोपी गिरफ्तार, एक के पास पिस्टल बरामद

नैनीताल : कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के आवास पर फायरिंग और आगजनी के आरोपी गिरफ्तार, एक के पास पिस्टल बरामद

Closed
by November 18, 2021 News

18 Nov. 2021. Nainital : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के आवास पर तोड़फोड़, आगजनी व फायरिंग मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें एक आरोपी के पास से अवैध पिस्टल 32 बोर मय मैगजीन बरामद हुई है।

दरअसल विगत 15 नवंबर 2021 को सलमान खुर्शीद (कांग्रेस नेता, लेखक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता) के भवाली, नैनीताल स्थित आवास में कुछ अराजक तत्वों द्वारा आगजनी एवं फायरिंग कर फरार हो गए थे। उक्त सनसनीखेज घटना के संबंध में कोतवाली भवाली जनपद नैनीताल में मुकदमा FIR NO 73/2021, धारा-147,148,452,436,504 भा.द.वि. के अंतर्गत तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अराजक तत्वो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा निर्देशन एवं भूपेंद्र सिंह धोनी, क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण एवं कुशल नेतृत्व में नामजद अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी व उक्त घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त गणों की तलाश व गिरफ्तार हेतु तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया।

अभियुक्तों का कहना है कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा हिंदुत्व पर की गई टिप्पणी के बाद वह विरोध प्रदर्शन करने उनके नैनीताल स्थित आवास पर गए थे, लेकिन वहां केयरटेकर के साथ झगड़ा होने के बाद उन्होंने आवास में फायरिंग की और आगजनी की।

अभियुक्त

1 चंदन सिंह लोधीयाल, पुत्र हरेंद्र सिंह निवासी ग्राम नथुवाखान, थाना भवाली जनपद नैनीताल उम्र 27 वर्ष। जिसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल (32 बोर) मय मैगजीन बरामद हुई।
2 दूसरे व्यक्ति का नाम उमेश मेहता, पुत्र गंगा सिंह मेहता, निवासी ग्राम सूपी, थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल उम्र 30 वर्ष

3 तीसरा व्यक्ति कृष्णा सिंह बिष्ट, पुत्र शंकर सिंह बिष्ट, निवासी उपरोक्त उम्र 30 वर्ष
4 चौथा व्यक्ति राजकुमार मेहता, पुत्र गंगा सिंह मेहता, निवासी उपरोक्त उम्र 29 वर्ष

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर Uttarakhand Mirror से जुड़ें, अगर आप वेबसाइट पर हैं तो नीचे लाइक बटन क्लिक करें )

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News या गूगल पर सर्च करें Mirror Uttarakhand News)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media