Skip to Content

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री एमसीडी चुनाव में कर रहे हैं प्रचार

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री एमसीडी चुनाव में कर रहे हैं प्रचार

Closed
by November 27, 2022 News

27 Nov. 2022. New Delhi. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम हम सभी को प्रेरणा देता है। यह हम सभी  देशवासियों को आपस में जोड़ने का प्रभावशाली माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है। पूरी दुनिया में उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की जाती है। उनके नेतृत्व में विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। एक दिसंबर से जी-20 की भारत अध्यक्षता करने जा रहा है। निश्चित तौर पर विश्व कल्याण के लिए दुनिया भारत की ओर देख रही है।  

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media