Skip to Content

सरोवर नगरी में समाप्त हुआ नंदादेवी महोत्सव, कोविड-19 का प्रभाव साफ देखा गया

सरोवर नगरी में समाप्त हुआ नंदादेवी महोत्सव, कोविड-19 का प्रभाव साफ देखा गया

Closed
by August 28, 2020 All, News

सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित 6 दिवसीय 118वें मांं नन्दादेवी महोत्सव का शुक्रवार को विधिवत् धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सादगी से समापन हुआ। कोविड-19 के चलते अबकी बार मांं नन्दा-सुनन्दा के डोले को नगर भम्रण करने के बजाय मांं नन्दादेवी मन्दिर परिसर के भीतर ही परिक्रमा कराने के बाद मूर्तियों का नैनीझील में विधिवत् विसर्जन किया गया। इस मौके पर नैनीताल विधान सभा के विधायक संजीव आर्य ने भी मांं नन्दा-सुनन्दा के दर्शन कर आशिर्वाद लिया।

इससे पूर्व सुबह मांं नन्दादेवी परिसर में पूजा अर्चना हुई, इस दौरान यजमान के रूप में मांं नैनादेवी अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह सपत्नीक शमिल हुये। ठीक 12ः15 बजे माॅ नैनादेवी के दरबार से मांं नन्दा व सुनन्दा के डोले का मन्दिर परिसर के भीतर भ्रमण कराया गया। इस दौरान मां के जय कारों से मन्दिर परिसर भक्तिमय हो गया। जिला प्रशासन की मौजूदगी में मांं नन्दा व सुनन्दा की प्रतिमाओं का विधिवत् रूप से नैनीझील में विसर्जन कर किया।

मांं नन्दा-सुनन्दा की प्रतिदिन आयोजित होने वाली पूजा, अर्चना एवं आरती का सजीव प्रसारण श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। महोत्सव एवं माॅ के डोले का सजीव प्रसारण स्थानीय ताल चैनल, यू-ट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से किया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे सजीव प्रसारण को जिला नैनीताल के अलावा देश दुनिया के लाखों श्रद्धालुओं ने मांं नन्दा-सुनन्दा के लाइव दर्शन किये।

इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष सचिन नेगी व पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा, मल्लीताल कोतवाल अशोक कुमार सिंह, श्री रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश चन्द्र बवाड़ी, डा0 मनोज सिंह बिष्ट, विमल चैधरी, देवेन्द्र लाल साह, राजेन्द्र बजेठा, भीम सिंह कार्की, हिमांशु जोशी, कमलेश ढोंढियाल, कुन्दन सिंह बिष्ट सहित श्री रामसेवक सभा के कई पदाधिकारी व सदस्य आदि मौजूद थे।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media