Skip to Content

Uttarakhand सतपुली एकेश्वर रोड में दो बसों की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर, मौके पर मची चीख-पुकार

Uttarakhand सतपुली एकेश्वर रोड में दो बसों की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर, मौके पर मची चीख-पुकार

Closed
by November 20, 2023 News

20 Nov. 2023. Pauri. सतपुली एकेश्वर रोड (राजस्व क्षेत्र) में दो बसों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 22 यात्रियों को चोट आई हैं। कुछ को प्राथमिक उपचार दिया गया है। 

सोमवार को जिला पुलिस कंट्रोल पौड़ी द्वारा थाना सतपुली को एकेश्वर रोड (राजस्व क्षेत्र) में दो बसो की भिड़ंत होने की सूचना मिला। थाना पुलिस और एसडीआरएफ राहत एवं बचाव उपकरणों के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हुई। दुर्घटना में कुल 22 यात्री सामान्य रूप से घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए सतपुली अस्पताल भिजवाया गया है। आज दिनाँक 20 नवम्बर 2023 को थाना सतपुली से सूचना प्राप्त हुई कि एकेश्वर मार्ग पर दो वाहनों का एक्सीडेंट हो गया है , जिसमें त्वरित रेस्क्यू हेतु SDRF की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट सतपुली से अपर उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि दो बसो {बस संख्या UK 15PA 0241(32 सवारी) एवम UK 15PA 0825 (14 सवारी)} की आमने सामने की टक्कर हुई है। दुर्घटना में 22 घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर उपचार हेतु हंस फाउंडेशन अस्पताल, सतपुली भिजवाया गया । जबकि सामान्य घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। किसी के मृत होने की सूचना नहीं है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media