![देहरादून, नैनीताल, उधम सिंह नगर सहित 7 जिलों में हाई अलर्ट, भारी बारिश, भूस्खलन और जलभराव की चेतावनी देहरादून, नैनीताल, उधम सिंह नगर सहित 7 जिलों में हाई अलर्ट, भारी बारिश, भूस्खलन और जलभराव की चेतावनी](https://i2.wp.com/mirroruttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/08/High-alert-warning-of-heavy-rains-landslide.jpg?resize=476%2C300)
देहरादून, नैनीताल, उधम सिंह नगर सहित 7 जिलों में हाई अलर्ट, भारी बारिश, भूस्खलन और जलभराव की चेतावनी
22 August. 2023. Dehradun. उत्तराखंड के टिहरी, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में 23 अगस्त और 24 अगस्त को भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है, इसको देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से इन जिलों के जिला अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आगे देखिए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से इन जिला अधिकारियों को लिखा गया पत्र। उसके बाद आप मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन और चेतावनी देख सकते हैं।
![](https://i0.wp.com/mirroruttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/08/Screenshot_2023-08-22-10-05-06-620_com.google.android.apps_.docs_.jpg?fit=583%2C1024)
वही मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार उपरोक्त लिखित सभी जनपदों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, 23 और 24 अगस्त के लिए इन जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।
![](https://i0.wp.com/mirroruttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/08/Screenshot_2023-08-22-10-05-26-147_com.google.android.apps_.docs_.jpg?fit=532%2C1024)
24 अगस्त तक इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है, ऐसे में संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़कें बंद हो सकती हैं। वहीं निचले इलाकों में जलभराव की पूरी पूरी संभावना है। नदी और नालों के जलस्तर में भी वृद्धि हो सकती है, ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है, वहीं यात्रा करने वाले लोगों और वाहन चालकों को भी सावधान रहने के लिए कहा गया है।
![](https://i0.wp.com/mirroruttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/08/Screenshot_2023-08-22-10-05-35-381_com.google.android.apps_.docs_.jpg)
अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News
(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)