Skip to Content

Uttarakhand News, यहां पति ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत, पहले गला घोंटा फिर ब्लेड से काट डाला

Uttarakhand News, यहां पति ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत, पहले गला घोंटा फिर ब्लेड से काट डाला

Closed
by April 12, 2023 News

12 April. 2023. Haridwar. हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में बीते तीन दिन पहले पत्नी की हत्या करने के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने फरार आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसकी हत्या की थी।

मामले की जांच एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को सौंपी गई थी। गहनता से जांच पड़ताल में उसकी लोकेशन मिली। जिसके बाद उसे बदायूं से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसकी पत्नी उसके कहने सुनने में नहीं थी। गलत संगत के कारण अक्सर अन्य लोगों से मिलती जुलती थी।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसने पहले पत्नी का चुन्नी से गला घोंटा, उसके बाद ब्लेड से उसके चेहरे और गले पर वार किए। वह गाजीवाला श्यामपुर में किराये के मकान में अपनी पत्नी राधिका के साथ रहता था। उसकी पत्नी उसके कहने सुनने में नहीं थी। गलत संगत के कारण अक्सर अन्य लोगों से मिलती जुलती थी। इसलिए गुस्से में 8 अप्रैल की रात को उसने उसकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद वह फरार हो गया था।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media