Skip to Content

राज्य में सभी जिलों में उत्साह के साथ मनाया गया स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

राज्य में सभी जिलों में उत्साह के साथ मनाया गया स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

Closed
by November 9, 2022 News

9 Nov. 2022. Nainital. उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया, मुख्य कार्यक्रम देहरादून में हुआ यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने हिस्सा लिया, जबकि एक दूसरा मुख्य कार्यक्रम ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हुआ यहां, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने हिस्सा लिया, इसके अलावा विभिन्न जिलों में भी स्थापना दिवस जोर शोर से मनाया गया।

उधम सिंह नगर में उत्तराखण्ड महोत्सव (राज्य स्थापना दिवस) पूरे जनपद में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्थापना दिवसर के अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम पुलिस लाईन रूद्रपुर में सम्पन्न हुए। मुख्य अतिथि कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास विभागग एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया।

गणेश जोशी ने राज्य आन्दोलन के दौरान शहीद हुए राज्य आन्दोलनकारियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया, श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मेयर रामपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख ममता जल्हौत्रा, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, अनिल चौहान, मण्डलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी आदि भी शामिल थे।

नैनीताल में जनपद मुख्यालय में 22वां राज्य स्थापना दिवस हर्षो उल्लास के साथ मल्लीताल फ्लैट्स मैदान नैनीताल में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद प्रभारी मंत्री/महिला शासक्तीकरण एवं बाल विकास/खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले एवं खेल युवा एवं कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, विधायक श्रीमती सरिता आर्या, अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्या, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं एसएसपी पंकज भट्ट ने संयुक्त रूप से जू रोड तल्लीताल नैनीताल आन्दोलनकारी स्वः प्रताप सिंह बिष्ट शहीद स्मारक पर माल्यर्पण एवं श्रृद्वासुमन अर्पित किये।

इसके उपरान्त मंत्री ने मुख्य कार्यक्रम स्थल मल्लीताल फ्लैट्स मैदान नैनीताल में पहुॅचकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्थानीय उत्पादों से बनी वस्तुओं के स्टालो का आलोकन किया। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

मंत्री ने अपने सम्बोधन में 22वेें राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश वासियों को बधाई दी व शहीदों को नमन करते हुये कहा कि लम्बे आन्दोलन के बाद राज्य का निर्माण हुआ है हमे मिलकर राज्य की कल्पना को साकार करना है।उन्होंने कहा कि मसूरी एवं मुज्जफरनगर जैसे काण्डों को हमे नहीं भूलना चाहिए। राज्य प्राप्ति में हमारे भाई-बहनों एवं माताओं ने सहादत दी है हमें उसे नहीं भूलना चाहिए उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल जी ने हमें उत्तराखण्ड राज्य देने में अहम भूमिका निभाई है और आज देश के माननीय प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य को मिलकर सवार रहे हैं और आज राज्य चौमुखी विकास एवं आत्मनिर्भर की ओर तेजी से बढ़ रहा है, राज्य मे विकास की अपार सम्भावनायें है।

इस अवसर पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो के सांस्कृति विभाग, सांस्कृतिक उत्थान समिति खुर्पाताल, कुमाऊँ छेल छबीली सांस्कृति संस्था गौलापार द्वारा छोलिया नृत्य, मोहन लाल साह विद्यालय, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, सरस्वती विद्या मन्दिर, नरेन्द्र जागती विद्यालय आदि ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

उधर देहरादून में एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पद्म भूषण डॉ. अनिल जोशी को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान से सम्मानित करते हुए कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके द्वारा किये जाने वाले प्रयासों का भी सम्मान है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य में गौरा देवी, सुन्दरलाल बहुगुणा, जैसे महान पर्यावरणविद् हुए है। जो हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पद्म भूषण डॉ अनिल प्रकाश जोशी जी पर्यावरण के प्रहरी तो हैं ही साथ ही हमारे लिए विशेष गौरव की बात है कि वह समय समय पर हमारा मार्गदर्शन भी करते रहे हैं कि किस तरह हम प्रगति और प्रकृति के बीच सामंजस्य बैठाते हुए विकास की परिभाषा गढ़ें जो सिर्फ उत्तराखंड या हिमालयी राज्यों के लिए ही नहीं बल्कि विश्व के अन्य देशों के लिए भी एक मिसाल बन सके। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में विभिन्न विकास कार्यों परआधारित प्रदर्शनी का सुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

अल्मोड़ा जिले में भी राज्य स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया, यहां आयोजित मुख्य समारोह में मंत्री धन सिंह रावत ने हिस्सा लिया।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media