Skip to Content

किसानों ने सीएम से बाजपुर के 20 गांवों की 5,838 एकड़ भूमि पर मालिकाना हक दिये जाने की माँग की, सीएम ने बाजपुर बाढ़ग्रस्त इलाकों का भी दौरा किया

किसानों ने सीएम से बाजपुर के 20 गांवों की 5,838 एकड़ भूमि पर मालिकाना हक दिये जाने की माँग की, सीएम ने बाजपुर बाढ़ग्रस्त इलाकों का भी दौरा किया

Closed
by August 29, 2023 News

29 August. 2023. Udham Singh Nagar. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को बाजपुर में सिंचाई विभाग के अतिथिगृह में भूमि बचाओ आन्दोलन से जुड़े किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने बाजपुर के 20 गाँवों की 5838 एकड़ भूमि पर मालिकाना हक दिये जाने की माँग मुख्यमंत्री से की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार जटिल से जटिल समस्याओं के निस्तारण हेतु सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण के मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बाजपुर की भूमि समस्या के स्थाई समाधान हेतु सकारात्मक दिशा में कार्यवाही की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं के निस्तारण में कुछ समय अवश्य लग रहा है परन्तु उसके निस्तारण में सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया जायेगा।

प्रतिनिधिमण्डल में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा, निरंजन दास गोयल, जगतार सिंह बाजवा, रजनीत सिंह ‘सोनू’, कुलवीर सिंह, सुशील सिंगला आदि शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भारी वर्षा के दौरान बाजपुर में लेबड़ा नदी से हुये नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों से बाढ़ से हुई क्षति तथा उसके कारणों के स्थाई समाधान के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने बाजपुर की बाढ़ की समस्या के स्थाई समाधान हेतु मण्डलायुक्त दीपक रावत से दूरभाष पर वार्ता करते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने मण्डलायुक्त को जनपद नैनीताल तथा ऊधमसिंह नगर के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय एवं तालमेल से संयुक्त निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि जब तक स्थाई समाधान नहीं हो जाता तब तक के लिए अस्थाई बाढ़ सुरक्षा कार्य करा लिये जायें। ताकि अगली बरसात में क्षेत्रवासियों को इस प्रकार की समस्या से न जूझना पड़े। उन्होंने बाढ़ से निजात हेतु राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत तात्कालिक कार्य कराने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए।

इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, आईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी उदयराज सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी आदि उपस्थित थे।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media