Skip to Content

उत्तराखंड में यहां देर रात खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत, चार लोग घायल

उत्तराखंड में यहां देर रात खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत, चार लोग घायल

Closed
by August 29, 2023 News

29 August 2023. Chamoli. दिनाँक 28 अगस्त 2023 की देर रात्रि कोतवाली जोशीमठ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि जोशीमठ से 02 किलोमीटर की दूरी पर एक आल्टो कार खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

उक्त सूचना पर जोशीमठ से HC महेश ऐठानी के हमराह रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर एक ऑल्टो कार (UK11B2096) अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, उक्त कार में 05 लोग सवार थे।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों के बीच 02 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया जबकि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिसके शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। इसके अतिरिक्त 02 लोग सामान्य घायल थे जो स्वयं ही बाहर आ गए थे।

घायलों का विवरण:-
1. सोभन चौहान पुत्र श्री पूरण सिंह चौहान, 26 वर्ष,
2. संदीप चौहान पुत्र श्री धर्म सिंह चौहान, 30 वर्ष
3. सौरभ चौहान पुत्र श्री भरत सिंह, 20 वर्ष (सामान्य घायल)
4. किशोर चौहान पुत्र श्री वीरेंद्र सिंह चौहान, 28 वर्ष (सामान्य घायल)

मृतक का विवरण:-
शरण सिंह चौहान पुत्र श्री माधो सिंह

उपरोक्त सभी ग्राम- सलूड़, डूंगा जोशीमठ, चमोली के निवासी है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media