Skip to Content

दिल्ली से उत्तराखंड जा रही रोडवेज बस के कंडक्टर की चालाकी से सभी हैरान, विभाग को भी लगाया चूना, अब होगी कार्रवाई

दिल्ली से उत्तराखंड जा रही रोडवेज बस के कंडक्टर की चालाकी से सभी हैरान, विभाग को भी लगाया चूना, अब होगी कार्रवाई

Closed
by November 27, 2023 News

27 Nov. 2023. Ramnagar. दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से उत्तराखंड की ओर जा रही एक बस के कंडक्टर की चालाकी से सभी हैरान हैं, बस के कंडक्टर ने न सिर्फ यात्रियों के साथ धोखेबाजी की बल्कि उसने विभाग को भी चूना लगाया है। रास्ते में जांच टीम की पकड़ में आने के बाद अब बस कंडक्टर पर कार्रवाई की जा रही है।

रामनगर डिपो की यह बस शुक्रवार रात 8:00 बजे आनंद विहार बस अड्डे से उत्तराखंड के रामनगर की ओर चली थी, आनंद विहार से बस में 43 यात्री सवार थे, बस कंडक्टर ने सभी यात्रियों से पैसे लेकर उनका टिकट दे दिए, उसके बाद बस रामनगर के लिए चली। अमरोहा के पास टोल प्लाजा के निकट उत्तराखंड रोडवेज के जांच दल ने बस को रुकवाया और सभी यात्रियों के टिकट की जांच की। जांच में दल के सामने जो तथ्य सामने आए उससे सभी हैरान रह गए।

जांच में पता चला कि कंडक्टर ने सिर्फ 26 यात्रियों को असली टिकट दिए थे जबकि 17 यात्रियों को उसने फर्जी टिकट पकड़ाए थे। इन फर्जी टिकट के बदले उसने 17 यात्रियों से पूरा किराया वसूल लिया था, अमरोहा में यातायात निरीक्षक की जांच में यह बात सामने आई। इसके बाद उच्च अधिकारियों को कंडक्टर के बारे में सूचित किया गया। अब कंडक्टर पर कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि कंडक्टर ने न सिर्फ 17 यात्रियों के साथ धोखेबाजी की बल्कि विभाग को भी करीब ₹6000 का चूना लगा दिया। कंडक्टर की यह कारिस्तानी सामने आने के बाद सभी लोग हैरान हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media