Skip to Content

इस ग्रह का 1 साल है हमारे 1000 साल के बराबर, वैज्ञानिकों ने खोज की है नए ग्रह की

इस ग्रह का 1 साल है हमारे 1000 साल के बराबर, वैज्ञानिकों ने खोज की है नए ग्रह की

Be First!
by December 18, 2018 Education/Competition

वैज्ञानिकों को हमारे सौरमंडल में एक नया ग्रह खोजने में सफलता मिली है, ये ग्रह अब तक का सूर्य से सबसे दूरी पर खोजा गया ग्रह है। फिलहाल इसका नाम फारआउट रखा गया है। यह ग्रह पृथ्वी से पृथ्वी और सूरज की दूरी के सौ गुना दूरी पर स्थित है। ये एक ड्वार्फ ग्रह है, ये 1000 साल में सूरज का एक चक्कर लगाता है। हमारी पृथ्वी 365 दिन में सूरज का एक चक्कर लगाती है जिसे हमारे यहां 1 साल कहा जाता है, यानी कि इस ग्रह के लिए एक साल हमारे ग्रह के 1000 साल के बराबर है। इस ग्रह की खोज तब हुई जब वैज्ञानिक हमारे सौरमंडल की बाहरी सतह पर प्लानेट एक्स की खोज कर रहे थे!

प्लानेट एक्स सौरमंडल की बाहरी सतह पर मौजूद एक ऐसा ग्रह है जिसके बारे में माना जाता है कि यहां पृथ्वी के जैसा वातावरण मौजूद है।  प्लानेट एक्स के बारे में धारणा तब मजबूत हुई जब वैज्ञानिकों ने देखा कि सौरमंडल की बाहरी सतह पर मौजूद छोटे ग्रहों के परिक्रमा पाथ को वहां मौजूद कोई बड़ा ग्रह प्रभावित कर रहा है।  वैज्ञानिकों का कहना है कि इस नये खोजे गए बौने ग्रह का व्यास 310 मील के बराबर है और यह हल्का गुलाबी कलर का दिख रहा है,  ऐसा इसलिए क्योंकि यह सूर्य से काफी दूर है और बर्फ से ढका हुआ है। इस ग्रह को हवाई द्वीप पर स्थित जापान के एक 8 मीटर ब्यास के टेलीस्कोप की मदद से खोजा गया है।  खोज करने वाले वैज्ञानिक  हवाई विश्वविद्यालय और अमेरिका के 2 विश्वविद्यालयों से जुड़े हुए हैं।

Mirror Science

( हमसे जुड़ने के लिए नीचे facebook Like बटन पर Click करें )

( अपने आर्टिकल हमें mirroruttarakhand@gmail.com पर भेजें)

Previous
Next

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Loading...
Follow us on Social Media