उत्तराखंड : पहाड़ी से गिरा बड़ा पत्थर, खेत में काम कर रही देवरानी-जेठानी की दर्दनाक मौत, एक महिला थी गर्भवती
Closed							
	
						
						
					उत्तराखंड में टिहरी के भिलंगना ब्लाक के पौनाड़ा गांव में खेत में काम करते समय दो महिलाओं के सिर पर ऊपरी पहाड़ी से पत्थर लुड़क कर गिर गया। हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई।
दोनों रिश्ते से देवरानी-जेठानी थी। ऊपर के खेतों से गिरा पत्थर सीधे दोनों महिलाओं के सिर पर गिरा जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान रजनी देवी(28) पत्नी शिवेन्द्र सिंह नेगी और संतोषी देवी (30) पत्नी मंगसीर सिंह के रूप में हुई है। संतोषी देवी गर्भवती थीं।
( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज और व्यूज पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और लगातार अप़ोट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें )
Mirror News
