Skip to Content

उत्तराखंड में सड़क पर पलटा यात्री वाहन, एक लड़की की मौत तीन घायल

उत्तराखंड में सड़क पर पलटा यात्री वाहन, एक लड़की की मौत तीन घायल

Closed
by October 12, 2019 News

उत्तराखंड में आज दिन में एक हादसा हो गया, यहां एक मैक्स वाहन सड़क पर पलट गया, जिस कारण एक बालिका की मौत हो गई है वहीं चार अन्य महिलाएं घायल हो गई हैं।

मिल रही जानकारी के अनुसार ये घटना टिहरी जिले में हुई है। चंबा-ऋषिकेश जा रहा एक मैक्स वाहन यहां सड़क पर पलट गया। हादसे में एक बालिका की मौत हो गई। वहीं चार अन्य महिलाएं घायल हुई हैं। ये घटना चंबा से दो किलोमीटर आगे थान गांव के पास हुई है। यहां एक मैक्स वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में घायल हुई महिलाओं को चंबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन सवार लोग लंबगांव से ऋषिकेश गुमानीवाला जा रहे थे।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन पर क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media