Skip to Content

उत्तराखंड : अक्टूबर के पहले सप्ताह तक रहेगा मॉनसून, 26 से 28 सितंबर तक भारी बारिश के आसार

उत्तराखंड : अक्टूबर के पहले सप्ताह तक रहेगा मॉनसून, 26 से 28 सितंबर तक भारी बारिश के आसार

Closed
by September 25, 2019 News

उत्तराखंड में इस बार मानसून अक्टूबर के पहले सप्ताह तक रहेगा, वहीं 26 से 28 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। उत्तराखंड में मानसून सितंबर के अंतिम हफ्ते में विदाई ले लेता था लेकिन इस बार मानसून अपने तय समय से 1 हफ्ते पीछे चल रहा है।

दरअसल इस वर्ष प्रदेश में मानसून पहुंचा भी करीब एक हफ्ते की देरी से था। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 26 से 28 सितंबर तक बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार इस वर्ष यह मानसून सीजन की आखिरी बारिश हो सकती है। मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में करीब 22 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम केंद्र के अनुसार सामान्य तौर पर अब तक राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक राजस्थान से मानसून नहीं गया है, ऐसे में उत्तराखंड से विदाई में भी अतिरिक्त समय लगने की संभावना है। 

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media