Skip to Content

उत्तराखंड : पहाड़ की बेटी ने कर दिया कमाल, पहली बार में ही एवरेस्ट की चोटी को फतह किया

उत्तराखंड : पहाड़ की बेटी ने कर दिया कमाल, पहली बार में ही एवरेस्ट की चोटी को फतह किया

Closed
by May 17, 2019 All, News

उत्तराखंड के लिए आज का दिन एक बड़ा उपलब्धि भरा रहा, उत्तराखंड की बेटी शीतल राज ने गुरुवार सवेरे एवरेस्ट की चोटी को फतह कर लिया। सकुशल एवरेस्ट की चोटी को फतह कर बेस कैंप में वो वापस लौट आई हैं। शीतल राज ने यह कारनामा पहली बार में ही कर दिखाया, इससे पहले शीतल राज ने सबसे कम उम्र में कंचनजंघा पर्वत को फतेह कर रिकॉर्ड बनाया था।

शीतल ने क्लाइंबिंग बियोंड द समिट माउंड एवरेस्ट अभियान 2019 के तहत दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर भारत का झंडा फहराया। शीतल पिथौरागढ़ नगर से सटे सल्मोड़ा गांव की रहने वाली हैं। उसके पिता शंकर राज टैक्सी चालक हैं और मां सपना देवी गृहणी हैं। अपने माता पिता की तीन संतानों में शीतल सबसे बड़ी है और उसके दो छोटे भाई हैं।

शीतल की इस उपलब्धि पर न सिर्फ उसके गांव में बल्कि पूरे पिथौरागढ़ शहर में खुशी का माहौल है, 2018 में शीतल ने कंचनजंगा पर्वत पर भी सफलता हासिल की थी, ऐसा करने वाली वह दुनिया की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही हैं। आपको बता दें कि पर्वतारोहण के हिसाब से कंचनजंगा को एवरेस्ट से भी कठिन माना जाता है, हालांकि कंचनजंगा की ऊंचाई एवरेस्ट से कम है।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज और व्यूज पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें )

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media