Skip to Content

उत्तराखंड :  हिमस्खलन में पहाड़ का फौजी शहीद, सफल अभियान से लौट रहे थे नारायण सिंह

उत्तराखंड : हिमस्खलन में पहाड़ का फौजी शहीद, सफल अभियान से लौट रहे थे नारायण सिंह

Closed
by May 18, 2019 News

सीमांत जिले पिथौरागढ़ के एक पर्वतारोही की दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी मकालु से उतरने के दौरान बर्फ में दब जाने से मौत हो गई। मृतक पर्वतारोही भारतीय सेना की कुमाऊं स्काउट में तैनात था। इस घटना की जानकारी मिलते ही उनके गृह क्षेत्र बरम के पास कनार में शोक की लहर दौड़ गई।

भारतीय सेना का दल पिछले माह नेपाल और तिब्बत को जोड़ने वाली पर्वत श्रंखला मकालु में चढ़ने के लिए गया था। इस दल में कनार गांव के निवासी नारायण सिंह परिहार (35) पुत्र वीर सिंह 8485 मीटर ऊंची चोटी पर दल चढ़ने में सफल रहा। दल सफल आरोहण के बाद वापस लौट रहा था। दल में शामिल सदस्य अलग-अलग कैंपों में थे। नारायण सिंह तीन रोज पूर्व चौथे कैंप में रूके थे। इसी दौरान हिमस्खलन हुआ और वे बर्फ में दब गए, जिससे उनका निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही सीमांत जिले में शोक की लहर दौड़ गई। कनार गांव शोक में डूबा हुआ है। तमाम लोगों ने पर्वतारोही नारायण सिंह परिहार के निधन पर गहरा दुख जताया है। नारायण अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज और व्यूज पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें )

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media