Skip to Content

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार-2019 : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 21अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार-2019 : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 21अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित

Closed
by January 26, 2020 News

शनिवार को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार-2019 दिये गए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 अधिकारियों को पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ( Uttarakhand CM Trivendra Singh Rawat) ने कहा कि स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के इनोवेटिव आइडिया को आर्थिक सहायता देने के लिए अलग से कोष बनाया जाएगा। आइए अब आपको बताते हैं कि किन-किन अधिकारियों को सम्मानित किया गया है….

  1. डॉ. भूपिन्दर कौर औलख (आईएएस) – महिला सशक्तिकरण एवं समाज कल्याण की दिशा में किये गए महत्वपूर्ण कार्य, शिक्षा में नवोन्मेष एवं तकनीक का उपयोग।
  2. डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव (आईएएस) – देहरादून शहर को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने हेतु एवं स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर की दिशा में किये गए महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए।
  3. श्री मंगेश घिल्डियाल (आईएएस) – आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्य।
  4. श्री मयूर दीक्षित (आईएएस) – जल संचय एवं सरंक्षण में महत्वपूर्ण कार्य, कोसी पुनर्जनन एवं कृषि क्षेत्र में संवर्धन हेतु मोबाईल एग्रीक्लीनिक की पहल।
  5. डॉ. ललित नारायण मिश्रा (पीसीएस) – गंगा जी के महास्वच्छता अभियान हेतु महत्वपूर्ण कार्य, हर गंगे महा अभियान का संचालन।
  6. श्री पी.के. पात्रो (आईएफएस) – देहरादून चिड़ियाघर का विकास एवं सौन्दर्यीकरण तथ सुविधाओं के विस्तार हेतु निरन्तर प्रयास एवं कार्य।
  7. श्री दीप चंद्र आर्य (प्रभागीय वनाधिकारी)-जैव विविधता पार्क की स्थापना, उच्च स्थलीय औषधीय पौधों एवं जड़ी-बूटी का संरक्षण।
  8. श्री मोहित कुमार कोठारी (कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी) – केदारनाथ धाम पैदल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिये ‘‘सोनप्रयाग शटल‘‘ सेवा प्रारम्भ।
  9. सुश्री विमि जोशी (सहायक परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण) – जल स्रोतों का संचय एवं संवर्धन, वनीकरण एवं आजीविका संवर्धन हेतु किये गए महत्वपूर्ण प्रयास।
  10. डॉ. एस.के. झा (सी.एम.ओ. रूद्रप्रयाग) – ‘‘प्रोजेक्ट माँ‘‘ के अन्तर्गत उच्च जोखिम प्रसव के अन्तर्गत आने वाली महिलाओं का त्वरित उपचार।
  11. श्री एल.एस. दानू (डी.ई.ओ. माध्यमिक, रूद्रप्रयाग)- ‘‘लक्ष्य प्रोजेक्ट‘‘ के अन्तर्गत एक मोबाईल ऐप तथा वेब पोर्टल जिसमें अनेक छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध करायी गयी।
  12. श्री मनोज कुमार (अधिशासी अभियंता, रूद्रप्रयाग)- ऊर्जा के क्षेत्र में भारी बर्फबारी में सोनप्रयाग, गौरीकुंड एवं केदारनाथ धामों की विद्युत लाईन्स की मरम्मत सुचारू करायी गयी।
  13. प्रो. राजीव रतन (प्राचार्य, उच्च शिक्षा विभाग, रा.म.म.खानपुर, हरिद्वार) – छात्रों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं अभिभावकों को ऑनलाईन सर्विस से जोड़ने की दिशा में किये गए विभिन्न प्रयास।
  14. डॉ. शिव कुमार उपाध्याय (उप परियोजना निदेशक, यूडीडब्ल्यूडीपी, अल्मोड़ा) – पारम्परिक फसलों के प्रमाणित/आधारीय बीजों का कृषक फेडरेशन द्वारा उत्पादन।
  15. श्री कुशाल सिंह कोहली (जिला पूर्ति अधिकारी, रूद्रप्रयाग) – गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निशुल्क गैस कनेक्शन।
  16. श्री के.एस. चौहान (उपनिदेशक, सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग) – उत्तराखण्ड न्यू फिल्म डेस्टिनेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए।
  17. श्री हरेन्द्र सिंह (अधिशासी अधिकारी, रूद्रप्रयाग) – स्वच्छता एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट हेतु महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए।
  18. श्री धीरज डिमरी (सहायक अभियंता, डीपीएमयू, रूद्रप्रयाग)- केदारनाथ पुनर्निर्माण के अन्तर्गत 380 मीटर लम्बाई में सुरक्षा दीवार का निर्माण।
  19. श्री मुकेश बहुगुणा (कनिष्ठ अभियंता, डीपीएमयू, रूद्रप्रयाग ) – केदारनाथ पुनर्निर्माण के अन्तर्गत 380 मीटर लम्बाई में सुरक्षा दीवार का निर्माण।
  20. श्री प्रदीप कुमार(अनुभाग अधिकारी, पी.डब्ल्यू.डी.) – सभी अनुभागीय कार्य हेतु सुचारू एवं समयबद्ध तरीके से किए गए कार्य।
  21. श्रीमती मीनाक्षी नौटियाल (उपनिरीक्षक, पुलिस) – महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में महिला हेल्पलाईन एवं अन्य गतिविधियों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण कार्य, अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें….Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें) 

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media