Skip to Content

Republic Day 2020 पूर्व संध्या पर बोले राष्ट्रपति, देश के विकास के लिए मजबूत आंतरिक सुरक्षा बेहद अहम

Republic Day 2020 पूर्व संध्या पर बोले राष्ट्रपति, देश के विकास के लिए मजबूत आंतरिक सुरक्षा बेहद अहम

Closed
by January 26, 2020 News

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि जनभागीदारी से सरकार की योजनाएं जन आंदोलन बन गई हैं। राष्ट्रपति ने इक्कीसवीं सदी के तीसरे दशक को भारत निर्माण और भारतीयों की नई पीढ़ी के उदय का दशक बताया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्र को संबोधित किया। राष्ट्र के नाम  अपने संबोधन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि हमारे  संविधान ने हम सब को एक स्वाधीन लोकतंत्र के नागरिक के रूप में कुछ अधिकार प्रदान किए हैं लेकिन संविधान के अंतर्गत ही, हम सब ने यह जिम्मेदारी भी ली है कि हम न्याय, स्वतंत्रता और समानता तथा भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें। राष्ट्रपति ने कहा, देश के विकास के लिए मजबूत आंतरिक सुरक्षा बेहद है। इसके लिए सरकार विभिन्न ठोस कदम उठा रही है। साथ ही आंतरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए नीति भी बनाई जा रही है। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि जन कल्याण के लिए सरकार ने कई कार्यक्रम चलाए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि ये बात विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि नागरिकों ने स्वेच्छा से उन अभियानों को लोकप्रिय जन-आंदोलनों का रूप दिया है।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जल संकट का जिक्र करते हुए कहा कि बढ़ते हुए जल-संकट का प्रभावी ढ़ग से सामना करने के लिए जल शक्ति मंत्रालय का गठन किया गया है और जल संरक्षण एवं प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें….Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें) 

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media