Skip to Content

श्रीनगर और बाजपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा, बीजेपी को लगा झटका

श्रीनगर और बाजपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा, बीजेपी को लगा झटका

Closed
by July 11, 2019 News

उत्तराखंड में श्रीनगर और बाजपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद चुनाव में भाजपा को हार मिली है। दोनों ही निकायों में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। श्रीनगर में पूनम तिवाड़ी और बाजपुर में गुरजीत सिंह गित्ते चुनाव जीत गए। सभासद पदों पर निर्दलीयों का दबदबा रहा।

श्रीनगर नगरपालिका का अध्यक्ष पद इस बार महिला आरक्षित था। कांग्रेस की पूनम तिवाड़ी ने 4413 मत हासिल कर भाजपा की सरोजनी रावत को 638 मतों से हरा दिया। सभासद के 13 पदों में से पांच भाजपा और एक कांग्रेस के खाते में आई, जबकि सात पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है।

वहीं बाजपुर नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के गुरजीत सिंह गित्ते जीत गए। उन्होंने भाजपा के राजकुमार को 2990 मतों से हराया। यहां सभासद के 13 पदों में से सात निर्दलीयों के खाते में आए, जबकि तीन-तीन सीटें भाजपा और कांग्रेस की झोली में गईं हैं।

वहीं दून और ऋषिकेश के दो वार्डों में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। देहरादून के आम वाला तरला वार्ड नंबर 61 में भाजपा की नीतू वाल्मीकि ने कांग्रेस की मोनिका को 190 मतों से मात दी। जबकि, ऋषिकेश के वार्ड नंबर तीन दुर्गा मंदिर में प्रियंका यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी को 356 मतों से हराया। उपचुनाव के लिए आठ जुलाई को मतदान हुआ था।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media