Skip to Content

भारत बंद आज, बैंकिंग, यातायात सहित कई सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित, हवाई यातायात कंपनियों ने एडवाइजरी की जारी

भारत बंद आज, बैंकिंग, यातायात सहित कई सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित, हवाई यातायात कंपनियों ने एडवाइजरी की जारी

Closed
by January 8, 2020 News

10 केंद्रीय मजदूर संगठन INTUC, AITUC, HMS, SEWA, AICCTU, LPF, UTUC के अलावा ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स असोसिएशन (AIBOA),CITU, AIUTC, TUCC, BEFI, INBEF, INBOC और बैंक कर्मचारी सेना महासंघ की ओर से आज 8 January 2020, Wednesday को राष्ट्रव्यापी  हड़ताल का आह्वान किया है। इससे बैंकिंग, परिवहन और अन्य जरूरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। करीब 25 करोड़ लोगों के हड़ताल पर रहने की संभावना है। Bharat Band

श्रमिक व किसान संगठनों की इस हड़ताल को देखते हुए विमान सेवा प्रदाता कंपनियों ने भी अपने यात्रियों को एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि हड़ताल के कारण सेवाएं प्रभावित होने के कारण वक्त रहते अपना एयरपोर्ट पहुंचना सुनिश्चित करें । उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार , उधम सिंह नगर और कुछ दूसरे जिलों में इन श्रमिक संगठनों की हड़ताल का असर दिखाई दे सकता है। बैंकों का कामकाज भी इससे प्रभावित रहेगा। बैंकिंग के अलावा परिवहन और अन्य मुख्य सेवाओं पर भी हड़ताल का असर हो सकता है। बंद के दौरान किसान खेती–किसानी का कोई काम नहीं करेंगे। सब्जी, दूध, अंडा, मछली जैसा अपना कृषि उत्पाद नहीं बेचेंगे। न ही कोई सामान खरीदेंगे। कृषि उपज मंडियों को बंद रखा जाएगा। जगह–जगह रास्ता रोको आंदोलन और धरना–प्रदर्शन और रैली निकाली जाएगी। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें….Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें) 

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media