Skip to Content

उत्तराखंड : गांव में भारी बारिश से मकान गिरा, एक लड़की की दबकर मौत, दो मवेशी भी मलबे में दबे

उत्तराखंड : गांव में भारी बारिश से मकान गिरा, एक लड़की की दबकर मौत, दो मवेशी भी मलबे में दबे

Closed
by September 3, 2019 News

उत्तराखंड में एक गांव में भारी बारिश के कारण एक मकान गिर गया, जिसमें दबकर एक लड़की की मौत हो गई जबकि 2 मवेशी भी जिंदा दब गए हैं।

ये घटना अल्मोड़ा जिले के विकास खंड धौलादेवी के अन्तर्गत जाजर गांव की है, आज मंगलवार सवेरे तीन बजे तेज बारिश से हुए भूस्खलन से कमला देवी पत्नी स्व.देवीदत्त का मकान दब गया। घर में उस समय पांच लोग सोये हुए थे। इस घटना में घर में सो रही 19 साल की लड़की की मौत हो गई है। एक गाय और एक बकरी भी मलबे में दब गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर बाकी लोगों को गांव वालों ने आकर बचाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांव के ऊपर बन रही जाजर-कोला मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के चलते ये लैंड स्लाइडिंग हुई है।

घटना के समय कमला देवी घर में नहीं थीं। वह अपनी बेटी के ससुराल मयोली गई हैं, जिन्हें सूचित किया गया है। घटना के समय घर में कमला देवी की बहू हेमा, पुत्र पंकज, पुत्री भावना, एक पोता और पोती सोये हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने आपदा कंट्रोल रूम को सूचित किया, जहां से कुछ ही समय में एक टीम पहुंच गई थी। समय पर चलाए गए बचाव कार्य के कारण बाकी लोगों की जान बच सकी। Cover image is representative only.

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media