Skip to Content

Uttarakhand हरेला पर्व पर सीएम, राज्यपाल और जनता ने किया वृक्षारोपण, राज्य में 30 लाख से ज्यादा पौधे रोपे

Uttarakhand हरेला पर्व पर सीएम, राज्यपाल और जनता ने किया वृक्षारोपण, राज्य में 30 लाख से ज्यादा पौधे रोपे

Closed
by July 16, 2020 News

उत्तराखंड में हरेला का त्योहार बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया, मनुष्य को प्रकृति के साथ जोड़ने वाले इस त्यौहार के दिन पूरे राज्य में लोग वृक्षारोपण भी कर रहे हैं। राज्यपाल, मुख्यमंत्री से लेकर आम जनता की भी इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में वृक्षारोपण कर इस वृहद वृक्षारोपण की शुरुआत की, इस मौके पर वन मंत्री हरक सिंह रावत भी मौजूद थे।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में औषधीय पौधों का रोपण किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरेला पर्व के अवसर पर अस्थल, रायपुर, देहरादून में उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोकगायक स्वर्गीय जीत सिंह नेगी जी की पुण्य स्मृति में पौधा लगा कर स्मृति वन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष हरेला के लिए हमने बहुत बड़ा लक्ष्य रखा था, परन्तु कोरोना महामारी के कारण सामाजिक दूरी बनाए रखने के कारण यह सम्भव नहीं हो पाया। फिर भी इस वर्ष देहरादून जिले में 2 लाख 75 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन आज लगभग 3 लाख 50 हजार पौधे लगाए गए हैं। इसमें 60 हजार से अधिक फलदार पौधे हैं। इसके अलावा राज्य के दूसरे हिस्सों में भी प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिक नेता और आम लोग वृक्षारोपण करते देखे गए। राज्य में 30 लाख से ज्यादा वृक्षारोपण हुआ।

विभिन्न जिलों में किया गया पौधारोपण….

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media