Skip to Content

Uttarakhand अस्पताल से भागा कोरोना वायरस संदिग्ध मरीज, मचा हड़कंप, पुलिस ने घर से पकड़ा

Uttarakhand अस्पताल से भागा कोरोना वायरस संदिग्ध मरीज, मचा हड़कंप, पुलिस ने घर से पकड़ा

Closed
by March 17, 2020 News

उत्तराखंड में एक कोरोनावायरस संदिग्ध मरीज अस्पताल से भाग गया, उसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी, तकरीबन 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को ये व्यक्ति अपने घर पर मिला। पुलिस ने इस व्यक्ति को पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया, इस व्यक्ति को अब आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है, और इसके नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

यह घटना उत्तराखंड के रुड़की सिविल अस्पताल की है, दरअसल रुड़की के रामपुर चुंगी क्षेत्र का ये व्यक्ति हाल ही में सऊदी अरब से लौटा था, सर्दी, जुकाम और खांसी की शिकायत के बाद यह व्यक्ति रुड़की सिविल अस्पताल में अपने आप को दिखाने आया, अस्पताल प्रशासन ने कोरोनावायरस के मद्देनजर इस व्यक्ति की जांच कर इसको आइसोलेशन वार्ड के लिए रेफर कर दिया, स्वास्थ्य कर्मचारी जब इस व्यक्ति को आइसोलेशन वार्ड में ले जा रहे थे, तभी यह व्यक्ति वहां से भाग गया, इसके बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया।

अस्पताल की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई, 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यह व्यक्ति पुलिस को अपने घर पर मिला, फिलहाल पुलिस ने इस व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें….Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें) 

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media